{"_id":"5d0601dc8ebc3e20d349ed6c","slug":"women-commission-took-strict-notice-in-case-of-woman-thrashed-by-brother-of-congress-councillor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी से मारपीट का मामला: महिला आयोग ने एसएसपी और एसएचओ को रिकॉर्ड के साथ किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटी से मारपीट का मामला: महिला आयोग ने एसएसपी और एसएचओ को रिकॉर्ड के साथ किया तलब
Sun, 16 Jun 2019 03:30 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/ मुक्तसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/ मुक्तसर
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 16 Jun 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में दाखिल पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला
बूड़ा गुज्जर रोड निवासी मां-बेटी से मारपीट और इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गर्मा गया है। पंजाब राज्य महिला आयोग ने मामले का सख्त नोटिस लेते हुए मुक्तसर के एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी व एसएचओ अशोक कुमार को 20 जून को चंडीगढ़ में केस संबंधी सभी रिकॉर्ड के साथ हाजिर होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कहा कि इस मामले में आरोपी भले ही कांग्रेस पार्टी से संबंधित हों या किसी अन्य पार्टी से, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश के पुलिस प्रमुख से इस सिलसिले में बात कर चुकी हैं और उनकी ओर से भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
उधर, शनिवार को महिला आयोग की सदस्य किरनप्रीत कौर धामी ने मुक्तसर सिविल अस्पताल का दौरा कर पीड़िता का हाल जाना और इंसाफ दिलाने का विश्वास दिलाया। शिअद विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी ने भी सिविल अस्पताल पहुंचकर मारपीट का शिकार महिला का हाल जाना।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों रूप लाल, सुरेश चौधरी, सन्नी चौधरी, सेख उर्फ रिशू, जंबो उर्फ सलीम निवासी गली नंबर 6, गांधी नगर व गुड्डी का मेडिकल करवाने के बाद उन्हें जज अतुल कंबोज की अदालत में पेश किया।
वहां से गुड्डी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अन्य सभी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। इस बीच, देर शाम कांग्रेस पार्षद राकेश चौधरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आप के सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा व कोटकपूरा से विधायक कुलतार सिंह संधवा ने सिविल अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का हालचाल जाना।