{"_id":"677a44bed9e5cdf4c70c9f90","slug":"woman-steals-from-a-shop-in-chandigarh-caught-on-cctv-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में चोरी: हाथ में चूड़ा, दो युवतियों के साथ आई महिला ने दुकान से चुराया सामान, तीनों फुर्र, Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में चोरी: हाथ में चूड़ा, दो युवतियों के साथ आई महिला ने दुकान से चुराया सामान, तीनों फुर्र, Video
Sun, 05 Jan 2025 02:07 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:07 PM IST
सार
चंडीगढ़ में महिलाओं ने चोरी की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गई। शातिर महिला दो युवतियों के साथ दुकान पर खरीदारी करने आई थी। इस दौरान महिला ने दुकान से सामान चोरी किया और युवतियों के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई महिला और युवती।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-19 की मार्केट में चोरी हुई है। मार्केट की दुकान में एक महिला ने चोरी की घटना को अंजाम दिया और फुर्र हो गई। महिला के साथ दो युवतियां भी शामिल थीं। युवतियों ने दुकादार को अपनी बातों में उलझाया और सामान देखने लगी। तभी महिला ने दुकान से चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सेक्टर-19 की मार्केट स्थित अरोड़ा क्रिएशन दुकान से एक महिला और दो युवतियों ने मिलकर कीमती समान चोरी कर किया है। चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें आरोपी रजाई चोरी करती दिख रही हैं।
विज्ञापन
दुकानदार ने बताया कि सामान दुकान के बाहर रखा हुआ था, जिसे बड़ी चालाकी से एक महिला और दो लड़कियों ने चोरी कर लिया गया। दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने के लिए जुट गई है।
विज्ञापन
दुकानदार ने बताया कि खरीदारी के बहाने दुकान पर एक महिला और उसके साथ दो युवतियां भी आई थी। युवतियां सामान देख रही थी और तभी महिला ने दुकान के बाहर लगाए गए सामान से एक रजाई उठा ली। यह घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दुकानदार की तरफ से मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
दुकादार ने बताया कि चोरी करने आई महिला और दो युवतियों में से एक युवती ने हाथ में चूड़ा पहन रखा था। महिला ने शॉल ओढ़ रखी थी, जैसे ही महिला ने रजाई को उठाया और शॉल के नीचे छुपाकर वह वहां से चली गई। दुकानदार का कहना है कि महिला ने जो रजाई चोरी की है उसकी कीमत 2500 रुपये हैं।