फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman gives birth to four children in Amritsar

अमृतसर: एक बेटे की थी तमन्ना, गूंजी चार किलकारियां, महिला ने दो लड़कों और दो लड़कियों को दिया जन्म

Thu, 21 Apr 2022 06:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Apr 2022 06:22 PM IST
सार

सरबजीत कौर ने बताया कि उसे एक पुत्र की तमन्ना थी तो सच्चे पातशाह ने दो लड़कियां और दो लड़के देकर पूरी कर दी।

विज्ञापन
Woman gives birth to four children in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमृतसर में सरकारी मेडिकल कॉलेज से जुड़े गुरु नानक देव अस्पताल स्थित बेबे नानकी जच्चा-बच्चा वार्ड में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। यह पहली बार है जब अमृतसर में किसी महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। बच्चों में दो लड़कियां और दो लड़के हैं। बच्चों का जन्म समय से पहले हुआ। यही वजह है कि उनका औसतन भार काफी कम है। डॉक्टरों ने इनमें दो बच्चों को तो आईसीयू में और दो बच्चों को फोटोथेरिपी मशीन में रखा है। 

विज्ञापन


अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक कोट खालसा की रहने वाली सरबजीत कौर को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने गुरु नानक देव अस्पातल के बेबे नानकी वार्ड में दाखिल करवाया। महिला की गंभीर हालत को देखते डॉक्टरों ने मंगलवार रात को उसकी डिलीवरी करवाई। महिला ने चार बच्चों (दो लड़की और दो लड़के) को जन्म दिया। इसका पता चलते ही वार्ड में मौजूद महिला के पति प्रगट सिंह और सास परमजीत कौर ने वहां मिठाई बंटवा दी और बच्चों के जल्द स्वस्थ होने को लेकर वाहेगुरु से अरदास की। बता दें कि महिला की पहले ही एक बेटी है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक चारों बच्चे काफी कमजोर हैं। दो बच्चों को अस्पताल के आईसीयू में और दो को फोटोथेरिपी मशीन में रखा गया है। चार बच्चों को जन्म देने के बाद सरबजीत कौर एक तरफ जहां खुशी से फूली नहीं समा रहीं तो वहीं दूसरी तरफ उनके पालन पोषण को लेकर भी वह चिंतित दिखीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरबजीत कौर ने बताया कि उसे एक पुत्र की तमन्ना थी तो सच्चे पातशाह ने दो लड़कियां और दो लड़के देकर पूरी कर दी। वहीं महिला का इलाज कर रहीं डॉक्टर अश्विनी सरीन ने बताया कि वह यहां पांच साल से तैनात हैं। पहली बार है कि किसी महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। कुछ समय पहले इसी अस्पताल में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया था। डॉक्टर सरीन ने बताया कि बच्चों की देखभाल के लिए अलग-अलग चार टीमें बनाई गई हैं, जो लगातार बच्चों का ध्यान रख रहीं हैं। बच्चों और उनकी मां को अस्पताल में विशेष मेहमान के तौर पर देखा जा रहा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed