फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman gives birth to child in parking lot in Jagraon

Ludhiana News: पार्किंग में बच्चे को दिया जन्म, महिला की अस्पताल में मौत, बिहार की रहने वाली थी

Wed, 06 Sep 2023 11:48 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (लुधियाना)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (लुधियाना) Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Sep 2023 11:48 AM IST
सार

एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि महिला ने अपना नाम चंदा बताया था जो खुद को बिहार की रहने वाली बता रही थी। महिला ने अपनी मां का नाम रुलीया देवी व पिता का नाम राम पवित्र बताया था।

विज्ञापन
Woman gives birth to child in parking lot in Jagraon
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जगरांव के समीप गुरुद्वारा श्री नानकसर कलेरां साहिब की वाहन पार्किंग में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महिला काफी देर तक वहीं तड़पती रही लेकिन मेडिकल सुविधा न मिलने के चलते वो बेहोश हो गई। नानकसर संप्रदाय के मौजूदा मुखी संत बाबा लक्खा सिंह ने तुरंत पुलिस और जगरांव सिविल अस्पताल को सूचित किया। मगर मदद पहुंचने से पहले ही महिला ने वाहन पार्किंग में बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद जगरांव के थाना सिटी में तैनात एएसआई तरसेम सिंह मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


महिला की हालत खराब होती देख संत बाबा लक्खा सिंह ने खुद ही एंबुललेंस का इंतजाम किया और महिला व नवजात को सिविल अस्पताल भिजवाया। जानकारी के मुताबिक महिला और बच्चे को अलग करने के लिए नाल भी समय रहते नहीं काटी गई और दोनों को वैसे ही उठाकर कर अस्पताल ले गए। वहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया। लुधियाना अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि बच्चे को जच्चा बच्चा केंद्र में रखा गया है और उसकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन


एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि महिला ने अपना नाम चंदा बताया था जो खुद को बिहार की रहने वाली बता रही थी। महिला ने अपनी मां का नाम रुलीया देवी व पिता का नाम राम पवित्र बताया था। महिला का शव लुधियाना के सिविल अस्पताल से लाकर जगरांव के सिविल अस्पताल में 72 घंटे के लिए रखवाया है। इसके बाद कानून के अनुसार अंतिम सस्कार कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed