{"_id":"5c016853bdec22419f5c21bb","slug":"woman-extension-lecturer-will-be-get-maternity-leave-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एक्सटेंशन लेक्चरर के लिए खुशखबरी, मिलेगा छह माह का मातृत्व अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला एक्सटेंशन लेक्चरर के लिए खुशखबरी, मिलेगा छह माह का मातृत्व अवकाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 01 Dec 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में कार्यरत महिला एक्सटेंशन लेक्चरर के लिए खुशखबरी है। सरकार ने इन्हें भी छह माह का मातृत्व अवकाश देने का फैसला किया है। वित्त विभाग की स्वीकृति मिलने के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपल को इस संबंध में पत्र भेजा है। इसमें बीते 21 नवंबर को हुई वित्त विभाग की बैठक में मातृत्व अवकाश प्रदान करने की स्वीकृति मिलने का भी जिक्र है।
विज्ञापन
विभाग के मुखिया पात्र एक्सटेंशन लेक्चरर को मातृत्व अवकाश प्रदान करने के लिए सक्षम होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने कॉलेज प्रिंसिपल को पात्र लेक्चरर के केस भेजने के निर्देश भी दिए हैं। एक महिला लेक्चरर को कुल छह माह का मातृत्व अवकाश सेवा के दौरान मिलेगा। दो बच्चों तक ही यह सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए एक्सटेंशन लेक्चरर की सेवा अवधि कम से कम तीन महीने की पूरी होना जरूरी है। साथ ही सरकार के नियम व शर्तों के तहत महिला लेक्चरर का अनुबंध विभाग के साथ हुआ हो।
विज्ञापन