फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman duped of 2.91 lakh on pretext of marriage through matrimonial app

Chandigarh News: मैट्रिमोनियल एप के जरिए शादी का झांसा देकर महिला से 2.91 लाख ठगे

Wed, 08 Mar 2023 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Woman duped of 2.91 lakh on pretext of marriage through matrimonial app
चंडीगढ़। शहर की 44 वर्षीय महिला से एक मैट्रिमोनियल एप के जरिए ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एक मैट्रिमोनियल साइट पर पंजीकरण करा रखा था। 19 जनवरी को उसके व्हाट्सएप पर किसी अंजान व्यक्ति का मैसेज आया। मैसेज में उसने बताया कि उसका नाम विपिन है और वह अमेरिका के टेक्सास शहर में रहता है। इसके बाद दोनों के बीच कुछ समय बातचीत हुई। फिर आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा। वह राजी हो गई। इसके बाद आरोपी ने कहा कि वह उससे शादी करने के लिए भारत आ रहा है।
विज्ञापन

13 फरवरी को शिकायतकर्ता के पास एक अज्ञात महिला का फोन आया। महिला ने खुद को एयरपोर्ट अथॉरिटी का स्टाफ मेंबर बताते हुए कहा कि उसका दोस्त विपिन सोना और डॉलर लेकर आया है। अगर वह उसको छुड़ाना चाहती हैं तो दिए गए खाते में पैसे जमा कराने होंगे। महिला ने उसकी बातों में आकर खाते में 36000 और 2,55,800 रुपये जमा करा दिए। बाद में महिला को पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। इसकी शिकायत महिला ने चंडीगढ़ पुलिस को दी चंडीगढ़ साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed