फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman Dies Due To Drowning In Ludhiana

मूर्ति विसर्जन के दौरान युवती नदी में डूबी, चार किमी. दूर झाड़ियों में अटका मिला शव

Fri, 13 Sep 2019 07:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Sep 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
Woman Dies Due To Drowning In Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर

लुधियाना में मूर्ति विसर्जन के लिए सतलुज नदी पर गई मोहल्ला हबीबगंज निवासी नीतू (30) पानी में डूब गई। नीतू के पानी में डूबने का पता उस समय चला जब सभी लोग मूर्ति विसर्जन के बाद घर लौटने लगे। ट्रालियों में लोगों की गिनती हुई तो नीतू नहीं मिली। इसके बाद सभी उसे ढूंढने लगे।

विज्ञापन


पहले तो नीतू के परिजनों ने हत्या के बाद शव पानी में बहाने का आरोप लगाया और उसके बाद सतलुज नदी के पास बनी झुग्गियों में रहने वाले लोगों पर आरोप लगाया कि उन्होंने झुग्गी में बंधक बना रखा है।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए तैनात थाना लाडोवाल की पुलिस ने देर रात जांच की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को सुबह आठ बजे नीतू का शव चार किलोमीटर दूर पानी का लेवल कम हुआ तो वहा झाड़ियों में अटका मिला। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना लाडोवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि नीतू अपने मोहल्ला वालों के साथ मूर्ति विसर्जन में आई थी। देर शाम साढ़े सात बजे वह नदी पर पहुंचे। आधा घंटा पूजा करने के बाद मूर्ति विसर्जित करने लगे। इसी दौरान नीतू भी लोगों के साथ पानी में चली गई और वह तेज बहाव के आगे टिक नहीं सकी और डूब गई। 

करीब एक से डेढ़ घंटे बाद सब लोग जाने लगे तो नीतू के न आने पर सब उसे ढूंढने लगे। काफी समय तलाशने के बाद जब वह नहीं मिली तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पहले तो परिजन हत्या का आरोप लगाने लगे और उसके बाद झुग्गियों में रहने वाले लोगों पर आरोप लगाया कि उन्होंने नीतू को बंधक बना रखा है। 

पीड़ित परिवार के आरोप के बाद पुलिस ने एक एक झुग्गी देर रात को चेक की लेकिन कुछ नहीं मिला। सारी रात नीतू की तलाश करने के बाद सुबह करीब आठ बजे उसका शव चार किलोमीटर दूर मिला। इंस्पेक्टर मनमोहन ने बताया कि पुलिस ने नीतू के भाई सुनील के बयान पर कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed