{"_id":"64bf5245ac9300546d0f5af7","slug":"woman-died-under-suspicious-circumstances-at-moga-police-station-relatives-accused-police-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moga: नशा तस्करी के शक में दंपती को थाने ले गई पुलिस, महिला की मौत, परिवार का आरोप-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moga: नशा तस्करी के शक में दंपती को थाने ले गई पुलिस, महिला की मौत, परिवार का आरोप-पीटकर मार डाला
Tue, 25 Jul 2023 10:12 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 25 Jul 2023 10:12 AM IST
सार
सोमवार शम को गांव कालिया वाला निवासी कुलदीप सिंह अपनी पत्नी नवप्रीत कौर और 11 साल के भतीजे के साथ कार में रिश्तेदारों को मिलने दौधर जा रहा था। गांव दौधर के पास पुलिस ने उनकी गाड़ी रोक ली। इसके बाद नशा तस्करी के शक में पुलिस गाड़ी समेत दंपती और बच्चे को थाने ले गई।
विज्ञापन
मृतका नवप्रीत कौर और अस्पताल में भर्ती कुलदीप सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
मोगा की लोपो पुलिस चौकी में संदिग्ध परिस्थितियों में 32 साल की महिला की मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने थाने में मारपीट की, जिसके बाद महिला की मौत हो गई। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस चुप्पी साधे हुए है। हालांकि एसएसपी जे एलनचेलियन ने कहा कि कुछ ही देर में पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: सनसनीखेज खुलासा: अनस ने पहले विजय बनकर बनाए संबंध, फिर शादी के लिए रख दी ऐसी शर्त... फंदे पर झूल गई किशोरी
जानकारी के अनुसार, सोमवार शम को गांव कालिया वाला निवासी कुलदीप सिंह अपनी पत्नी नवप्रीत कौर और 11 साल के भतीजे के साथ कार में रिश्तेदारों को मिलने दौधर जा रहा था। गांव दौधर के पास पुलिस ने उनकी गाड़ी रोक ली। इसके बाद नशा तस्करी के शक में पुलिस गाड़ी समेत दंपती और बच्चे को थाने ले गई। आरोप है कि थाने में तीनों के साथ मारपीट की गई। मारपीट के दौरान ही 32 साल की नवप्रीत कौर की मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव कालिया वाला निवासी कुलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो घंटे तक शव को अपने पास थाने में रखा और फिर उसके भाई व बेटे को शव के साथ थाने से भेज दिया गया। परिवार वाले शव को मोगा सिविल अस्पताल ले आए। वहीं परिवार के आरोपों पर पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।