{"_id":"68b92f32a9a1568bf3439c20adf22056","slug":"woman-died-parents-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 19 Aug 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु नानकपुरा ईस्ट में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद हंगामा मच गया। पुलिस इस घटना को कुदरती मौत मान रही थी लेकिन मायके वालों ने शव समेत नकोदर चौक पर धरना लगा दिया। इसके बाद एडीसीपी सिटी नरेश डोगरा को मौके पर जाकर आश्वासन देना पड़ा कि पुलिस ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करेगी, जिसके बाद ही धरना उठाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार बाद दोपहर मृतका के पति समेत पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एडीसीपी सिटी नरेश डोगरा और एसीपी सेंट्रल देवदत्त शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी, जिसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हरजिंदर सिंह निवासी न्यू माडल हाउस ने बताया कि उसकी बहन बख्शइंद्र कौर की शादी करीब आठ साल पहले अमरजीत निवासी न्यू गुरुनानकपुरा ईस्ट के साथ हुई थी। अमरजीत कैमरामैन है और न्यूज चैनल के लिए काम करता है। सोमवार सुबह साढ़े चार बजे उनको फोन आया कि बख्शइंद्र कौर की हालत खराब है और उसको एसजीएल अस्पताल लाया जा रहा है।
विज्ञापन
हरजिंदर सिंह का कहना है कि वह एसजीएल अस्पताल पहुंचे तो वहां पर उसकी बहन को नहीं लाया गया था। उन्होंने ससुराल वालों को फोन किया तो जवाब मिला कि बख्शइंद्र कौर की मौत हो गई थी, इसलिए अस्पताल नहीं ले जाया गया। हरजिंदर का कहना है कि वह अपनी बहन के ससुराल पहुंचे तो देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रही थी और हाथ पैर भी हलके से मुड़ गए थे। उनको आशंका है कि उनकी बहन को जहर देकर मारा गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एएसआई सतनाम सिंह और एसएचओ विमलकांत मौके पर पहुंचे और बख्शइंद्र कौर के शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
इसलिए लगाना पड़ा लोगों को धरना
पुलिस इस केस में धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही थी, जबकि मृतका के भाई हरजिंदर सिंह और इलाके के पूर्व पार्षद भाजपा नेता कमल शर्मा का कहना था कि बख्शइंद्र कौर की हत्या की गई है। सुबह नौ बजे बख्शइंद्र कौर के परिवार वाले शव लेकर सिविल अस्पताल पहुंच गए थे लेकिन उसका पोस्टमार्टम करवाने के लिए पुलिस ने अपनी फाइल नहीं भेजी। 10 बजे पूर्व पार्षद कमल शर्मा ने एसएचओ और एसीपी सेंट्रल देवदत्त शर्मा को फोन किया तो जवाब मिला कि पुलिस की फाइल एएसआई सतनाम सिंह लेकर आ रहे हैं।
दोपहर के 12 बज गए लेकिन कोई नहीं आया। आखिरकार कमल शर्मा ने साढ़े 12 बजे कमिश्नर यूरिंदर सिंह हेयर को फोन किया, तब जाकर एएसआई सतनाम सिंह पुलिस की फाइल लेकर आया। लेकिन उसके व्यवहार से मायके वाले भड़क गए और उन्होंने नकोदर चौक पर शव रखकर यातायात जाम कर दिया और नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। एडीसीपी नरेश डोगरा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पति अमरजीत सिंह, सास रेशम कौर, ननद दलबीर कौर, मंजीत कौर और ननदोई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।