{"_id":"659c1a1f164498c726092325","slug":"woman-died-near-jalandhar-bus-stand-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बस स्टैंड के पास बेहोश होकर गिरी महिला, लोगों ने सोचा- सो रही, मगर ठंड से जा चुकी थी जान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: बस स्टैंड के पास बेहोश होकर गिरी महिला, लोगों ने सोचा- सो रही, मगर ठंड से जा चुकी थी जान!
Mon, 08 Jan 2024 11:42 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:42 PM IST
सार
मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। प्राथमिक जांच में महिला की मौत ठंड से होने की बात कही जा रही है। हालांकि असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कड़ाके की सर्दी ने सोमवार को एक महिला की जान ले ली। सोमवार सुबह 11 बजे के एक महिला बस स्टैंड के 23 नंबर काउंटर के पास बेहोश होकर गिर गई। लोगों ने सोचा कि वह थक कर सो गई है तो आसपास के लोगों ने उसके शरीर पर चादर डाल दी। जब दोपहर तक उक्त महिला नहीं उठी तो लोगों ने पुलिस को इसकी खबर दी। बस स्टैंड चौकी प्रभारी मेजर सिंह मौके पर पहुंचे व महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
महिला के शव को जालंधर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया था। पुलिस अधिकारी मेजर सिंह ने कहा कि लगता है महिला की मौत ठंड लगने से हुई है। फिर भी मौत के कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल भेज दिया है। महिला की पहचान के लिए पुलिस ने उसका फोटो सभी थानों में भेज दिया है।
विज्ञापन