फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman constable committed suicide at Budhlada

शादी टूटने से परेशान महिला कांस्टेबल ने दी जान, आरोपी लड़के ने भी निगला जहर, हालत गंभीर

Sat, 16 Nov 2019 04:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुढलाडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुढलाडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 Nov 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
Woman constable committed suicide at Budhlada
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Twitter

सिटी पुलिस थाने की एक महिला कांस्टेबल ने शादी टूटने से परेशान होकर जान दे दी। आरोप है कि कांस्टेबल के कथित प्रेमी ने उसके होने वाले ससुराल परिवार में जाकर कुछ कह दिया था। इसके बाद कांस्टेबल का रिश्ता टूट गया। वहीं पुलिस कार्रवाई होने के डर से आरोपी कथित प्रेमी ने भी जहर निगल लिया। वह पटियाला के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाजरत है। 

विज्ञापन


मृतक कांस्टेबल के पिता रणजीत सिंह निवासी दौदड़ा ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी गगनदीप कौर सिटी पुलिस थाने में कांस्टेबल थी। तीन चार महीने पहले संगरूर में उसकी सगाई की गई थी। 7 दिसंबर को विवाह की तारीख तय थी। उन्होंने बताया कि संगरूर के चीमा मंडी निवासी गुरप्रीत सिंह उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था और उसके विवाह में रुकावट डालने की धमकियां भी दे रहा था। 
विज्ञापन


उसने गगनदीप के ससुराल परिवार संगरूर पहुंचकर उसका रिश्ता तुड़वा दिया। परेशान होकर गगनदीप कौर ने थाने में जहर निगल लिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसे बठिंडा रेफर कर दिया गया जहां कुछ घंटों के बाद ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिटी इंचार्ज बुढलाडा इंसपेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि मृतक कांस्टेबल के पिता के बयान पर गुरप्रीत सिंह निवासी चीमा के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई। वहीं पुलिस कार्रवाई के डर से आरोपी ने भी जहर निगल लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed