{"_id":"5dcfdafc8ebc3e548349deac","slug":"woman-constable-committed-suicide-at-budhlada","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी टूटने से परेशान महिला कांस्टेबल ने दी जान, आरोपी लड़के ने भी निगला जहर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी टूटने से परेशान महिला कांस्टेबल ने दी जान, आरोपी लड़के ने भी निगला जहर, हालत गंभीर
Sat, 16 Nov 2019 04:56 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुढलाडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुढलाडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 16 Nov 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी पुलिस थाने की एक महिला कांस्टेबल ने शादी टूटने से परेशान होकर जान दे दी। आरोप है कि कांस्टेबल के कथित प्रेमी ने उसके होने वाले ससुराल परिवार में जाकर कुछ कह दिया था। इसके बाद कांस्टेबल का रिश्ता टूट गया। वहीं पुलिस कार्रवाई होने के डर से आरोपी कथित प्रेमी ने भी जहर निगल लिया। वह पटियाला के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाजरत है।
विज्ञापन
मृतक कांस्टेबल के पिता रणजीत सिंह निवासी दौदड़ा ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी गगनदीप कौर सिटी पुलिस थाने में कांस्टेबल थी। तीन चार महीने पहले संगरूर में उसकी सगाई की गई थी। 7 दिसंबर को विवाह की तारीख तय थी। उन्होंने बताया कि संगरूर के चीमा मंडी निवासी गुरप्रीत सिंह उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था और उसके विवाह में रुकावट डालने की धमकियां भी दे रहा था।
विज्ञापन
उसने गगनदीप के ससुराल परिवार संगरूर पहुंचकर उसका रिश्ता तुड़वा दिया। परेशान होकर गगनदीप कौर ने थाने में जहर निगल लिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसे बठिंडा रेफर कर दिया गया जहां कुछ घंटों के बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना सिटी इंचार्ज बुढलाडा इंसपेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि मृतक कांस्टेबल के पिता के बयान पर गुरप्रीत सिंह निवासी चीमा के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई। वहीं पुलिस कार्रवाई के डर से आरोपी ने भी जहर निगल लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।