यमुनानगरः रात को परिवार के साथ सोई थी महिला, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पढ़ें पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी नगर फाटक के पास 42 वर्षीय महिला पूनम ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। अलसुबह ट्रैक पर महिला का शव मिलने की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की। मृतका के परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों से परेशान होकर महिला ने सुसाइड किया है। जिसको लेकर पहले मौके पर फिर अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
मृतका के पति का कहना था कि सोमवार को भी उसका पत्नी का पड़ोसी के साथ विवाद हुआ था। तब पड़ोसी ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर प्लॉट पर कब्जा करने की धमकी दी थी। जिससे वह परेशान थी। आरोप है कि पड़ोसियों ने ही सुसाइड करने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर आरोपी पड़ोसी, उसकी पत्नी व दो बेटों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्जकर लिया है।
रणजीत कॉलेनी निवासी जगमाल सिंह ने बताया कि उनका लकड़ी का कारोबार है। जबकि उनके पड़ोसी रूकमपाल का भी लकड़ी का ही कारोबार है। उनके पड़ोसी से ज्यादा उनके पास ग्राहक आते है। जिससे उसका पड़ोसी रंजिश रखता था। पहले भी उन्होंने कई बार उनके साथ झगड़ा किया।
सोमवार को उसकी पत्नी पूनम (42) मकान के साथ लगते प्लॉट में गई। आरोप है कि इस दौरान उनका पड़ोसी रूकमपाल भी वहां पर आ गया और उसकी पत्नी से बहस करने लगा। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी पत्नी पूनम को धमकी देते हुए कहा कि उसे व उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा और उनके प्लॉट पर वे कब्जा कर लेंगे। इस बात से उसकी पत्नी परेशान थी। आरोप है कि इसी से आहत होकर उसकी पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया।
रात को सोई थी परिवार के साथ, सुबह पूनम का ट्रैक पर मिला शव
जगमाल ने बताया कि पड़ोसी से झगड़े के बाद रात को उसकी पत्नी उसके साथ ही कमरे में सोई थी। सुबह करीब साढे चार बजे जब वह उठा तो उसकी पत्नी पूनम वहां से गायब थी। वे तभी अपने बेटे अनुज के साथ उसकी तलाश में निकल गए। तलाश करते हुए गांधी नगर फाटक के पास पहुंचे तो वहां पर पता चला कि एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई है। मौके पर जाकर देखा तो ट्रैक पर उसकी पत्नी पूनम का शव पड़ा हुआ था।
सितंबर माह में हुआ था दोनों पक्षों में झगड़ा
जगमाल सिंह ने बताया कि उनका पड़ोसी रूकमपाल के साथ सितंबर माह में झगड़ा हुआ था। उसके बाद उन्होंने गांधी नगर चौकी में शिकायत दी। मामले में आरोपी रूकमपाल व अन्य पर केस दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने पड़ोसी का चालान किया था। उसके बाद पड़ोसी रकम सिंह ने उसके बेटे अनुज व उसके ऊपर मारपीट का केस दर्ज कराया था। मामले में जगमाल व अनुज का भी चालान किया गया था। तब से यह मामला कोर्ट में चल रहा है।
तीन साल से चल रहा विवाद
अपनी शिकायत में उसने लगभग तीन साल पहले उन्होंने घर पर ही लकड़ी की दुकान की थी। उनके पड़ोसी की भी लकड़ी की ही दुकान थी। उनके पास लकड़ी खरीदने के लिए ज्यादा ग्राहक आते थे। जिससे उनका पड़ोसी रंजिश रखता था। इसी को लेकर आरोपी उनसे छोटी छोटी बातों पर विवाद करता था। इसको लेकर आरोपी ने पहले भी कई बार उनके साथ झगड़े किए। आरोप है कि पड़ोसी उसकी पत्नी को बार-बार जान से मारने की धमकियां देता रहता था। जिसको लेकर उसकी पत्नी परेशान चल रही थी।
मृतका के पति जगमाल की शिकायत पर पड़ोसी रकम सिह, उसकी पत्नी, बेटे मोनू व सचिन के खिलाफ आत्महत्या के लिये उकसाने का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुरेश कुमार, एसएचओ, थाना जीआरपी।