{"_id":"6516517bb8c4eeee9707cbe6","slug":"woman-commit-suicide-in-village-khangah-of-kapurthala-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला: दो बच्चों की मां ने जहर खाकर दी जान, ससुराल वालों से थी तंग, पति और ससुर पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला: दो बच्चों की मां ने जहर खाकर दी जान, ससुराल वालों से थी तंग, पति और ससुर पर केस दर्ज
Fri, 29 Sep 2023 09:54 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 29 Sep 2023 09:54 AM IST
सार
मृतका की मां सर्बजीत कौर वासी गांव राजपुर ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को ससुराल वाले तंग करते थे। सरबजीत कौर के बयान पर मृतका के पति जगजीत सिंह व ससुर हरजिंदर सिंह पर परेशान कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कपूरथला में महिला ने की आत्महत्या।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला के गांव खानगाह में दो बच्चों की मां ने ससुरालियों से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। थाना कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में रखवाया है। महिला की मां की शिकायत पर आरोपी पति और ससुर पर केस दर्ज कर लिया है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय हरजीत कौर पत्नी जगजीत सिंह वासी गांव खानगाह के रुप में हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फिर जलने लगी पराली: हरियाणा में तीन साल में सितंबर में सबसे ज्यादा मामले, वायु प्रदूषण में इजाफा
विज्ञापन
थाना कोतवाली के पुलिस जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्हें जालंधर के निजी अस्पताल से सूचना मिली कि गांव खानगाह की महिला की जहर खाने से मौत हुई है। लाश लेकर आए पति व ससुर मौके से भाग गए हैं। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली प्रभारी रमन कुमार व पुलिस पार्टी सहित वह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक महिला दो बच्चों बेटा-बेटी की मां थी।
विज्ञापन
मृतका की मां सर्बजीत कौर वासी गांव राजपुर ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को ससुराल वाले तंग करते थे। सरबजीत कौर के बयान पर मृतका के पति जगजीत सिंह व ससुर हरजिंदर सिंह पर परेशान कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पिता-पुत्र फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा।