{"_id":"b11ef81226b9fcc3a5090a831d3a4de8","slug":"woman-commit-suicide-due-to-baby-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां नहीं बन पाने की बेबसी में उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां नहीं बन पाने की बेबसी में उठाया खौफनाक कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Thu, 28 May 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
शादी के बाद बच्चा पैदा न होने से परेशान चल रही साहनेवाल के गांव खाकट की निवासी श्वेता कुमारी (28) ने वीरवार की सुबह अपने घर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना का पता उस समय चला जब उसके मकान मालिक घर आए। शव लटकता देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
थाना साहनेवाल में तैनात सब इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह ने कहा कि श्वेता मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के ज्वालाजी के पास स्थित गांव ललहेड़ी की रहने वाली थी। उसकी शादी कुछ साल पहले वचितर कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके बच्चा पैदा नहीं हो रहा था। जिस वजह से वह काफी परेशान थी।
विज्ञापन
उसका पति इलाके में ही स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। वीरवार को वह रोजाना की तरह अपनी फैक्टरी चला गया, जबकि मकान मालिक किसी काम से चले गए। पीछे से घर में अकेली श्वेता ने चुन्नी के सहारे फंदा लगा कर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
जब मकान मालिक घर आए तो शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। रघुवीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम करा वारिसों के हवाले कर दिया है।