फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman coach records statement before Chandigarh police SIT

मंत्री संदीप सिंह प्रकरण: महिला कोच से आठ घंटे पूछताछ, कहा- देश छोड़ने का बनाया जा रहा दबाव

Wed, 04 Jan 2023 12:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Jan 2023 12:05 AM IST
सार

महिला कोच से छेड़छाड़ के आरोप में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने 31 दिसंबर को संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इसके साथ ही चंडीगढ़ के डीजीपी ने मामले की जांच के लिए एसपी सिटी श्रुति अरोड़ा के सुपरविजन में डीएसपी ईस्ट पलक गोयल के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी थी। 

विज्ञापन
Woman coach records statement before Chandigarh police SIT
महिला कोच व संदीप सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के राज्यमंत्री मंत्री संदीप सिंह पर लगे छेड़छाड़ के मामले में मंगलवार को चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी ने महिला कोच के बयान दर्ज किए। सेक्टर-26 थाने में डीएसपी पलक गोयल के नेतृत्व में एसआईटी टीम ने लगभग आठ घंटे तक महिला कोच से सवाल पूछे। पुलिस अब महिला कोच से मिले सबूतों को जांच के लिए भेजने के साथ घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी। 

विज्ञापन


वहीं, पांच दिन बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि केवल आरोप लगाने से कोई दोषी साबित नहीं होता। चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी और हरियाणा पुलिस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी जांच कर रही हैं। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। जांच प्रभावित न हो इसलिए संदीप से खेल विभाग हटाया गया है।
विज्ञापन


महिला कोच से छेड़छाड़ के आरोप में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने 31 दिसंबर को संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इसके साथ ही चंडीगढ़ के डीजीपी ने मामले की जांच के लिए एसपी सिटी श्रुति अरोड़ा के सुपरविजन में डीएसपी ईस्ट पलक गोयल के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी राज्य मंत्री संदीप सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने डीएसपी पलक गोयल के नेतृत्व में मंगलवार को पीड़ित महिला कोच से सेक्टर-26 थाने में आठ घंटे तक पूछताछ की और उसके बयान दर्ज किए। उधर, पूछताछ के बाद थाने से बाहर निकली पीड़ित कोच ने कहा कि उन पर देश छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है और एक करोड़ रुपये की पेशकश की जा रही है।

पूछताछ के दौरान पुलिस ने कोच का मोबाइल फोन और छेड़छाड़ संबंधी अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। इन सभी सबूतों की चंडीगढ़ पुलिस बारीकी से जांच करवाएगी। साथ ही घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालेगी। बताया जा रहा है कि मंत्री संदीप सिंह के करीबियों से भी इस मामले में पूछताछ हो सकती है।

पूछताछ के बाद पीड़िता ने मीडिया के सामने बताया कि उसने केस से संबंधित पूरी जानकारी पुलिस को दे दी है लेकिन उसके ऊपर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। कहा कि जब तक संदीप सिंह इस्तीफा नहीं देते तब तक निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती। मुख्यमंत्री भी इस मामले में ऐसे बयान दे रहे हैं जिससे जांच प्रभावित हो। 

कोच के साथ उसके वकील भी मौजूद थे। पीड़िता ने बताया कि उसके ऊपर दबाव डाला गया है कि एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे, देश छोड़कर बाहर चली जाओ। उसने इस बात की शिकायत भी पुलिस से की है। महिला कोच ने बताया कि मैंने एसआईटी की पूछताछ में पूरा सहयोग किया है और हर बात उन्हें बताई है। चंडीगढ़ पुलिस ने मुझ पर कोई दबाव नहीं बनाया लेकिन हरियाणा पुलिस दबाव बना रही है।  

पीड़िता के वकील बोले- संदीप सिंह की गिरफ्तारी हो  
पीड़िता के वकील दीपांशु बंसल ने कहा कि अब तक के घटनाक्रम में हमने चौथी बार पेश होकर पुलिस के सामने अपनी बात रखी है लेकिन संदीप सिंह से अभी तक एक बार भी पूछताछ नहीं हुई है। अब पुलिस ने पीड़िता का फोन भी सीज कर दिया है। संदीप सिंह को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। इस मामले में हरियाणा पुलिस भी जांच को प्रभावित कर रही है। लगातार पीड़िता के पास फोन आ रहे हैं और उसके घर पुलिस भेजी जा रही है। दीपांशु ने मीडिया को बताया कि चंडीगढ़ पुलिस ने संदीप सिंह पर गैर जमानती धाराएं लगाई हैं फिर मंत्री की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही।
 

मामले में जांच चल रही है। सभी पक्षों से पूछताछ कर रहे हैं। - पलक गोयल, डीएसपी, ईस्ट।

मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ डागर खाप की पंचायत गुरुवार को
मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ गुरुवार को दिल्ली के गांव झाड़ोदा में डागर खाप की पंचायत बुलाई गई है। इस पंचायत में कई बड़े किसान नेताओं और धनखड़ खाप के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।

आप की महिला विंग चलाएगी थाली बजाओ अभियान
मंत्री संदीप सिंह पर लगे शारीरिक उत्पीड़न के आरोपों के बाद आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। आप ने आरोपों की वर्तमान या रिटायर्ड जज से जांच कराने की मांग की है। साथ ही तुरंत प्रभाव से मंत्री को बर्खास्त कर गिरफ्तार की मांग उठाई है। सरकार को जगाने के लिए आम आदमी पार्टी की महिला विंग प्रदेशभर में थाली बजाओ अभियान चलाएगी।

आप नेता अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जांच कराने के बजाय मंत्री को बचाने की कोशिश कर रही है। अब तक मंत्री की गिरफ्तारी नहीं होना बड़े सवाल खड़े करता है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे देने वाली सरकार का चेहरा जनता के सामने आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed