Pathankot News: चेन छीन भाग रहे झपटमारों पर भारी पड़ी महिला, स्कूटी से बाइक को मारी टक्कर, दोनों को पकड़ा
थाना 2 के कार्यकारी प्रभारी जगदीश राज ने बताया कि दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड मांगा जाएगा, ताकि अन्य वारदातों के बारे में भी जांच की जा सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट के ढाकी मोहल्ला में दिनदहाड़े शाम करीब 4:30 बजे दो स्नैचरों ने बाजार जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। इसके बाद दोनों ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी स्कूटी पर ही पल्सर बाइक सवार दोनों स्नेचरों का एक किमी तक पीछा किया और म्युनिसिपल कॉलोनी के पास टक्कर मारकर गिरा दिया। हालांकि, इस हादसे में वह खुद भी बुरी तरह घायल हो गई। महिला के सिर पर टांके लगाने पड़े लेकिन महिला की इस बहादुरी और होशियारी के कारण दोनों झपटमार पकड़े गए।
वहीं, स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला ने स्नैचरों को पुलिस के हवाले कर दिया है। एक स्नैचर ने अपने आप को बटाला का रहने वाला बताया है जबकि दूसरा छोटेपुर का रहने वाला है। दोनों ने लोगों के सामने माना कि वे नशे के आदी हैं और इसकी पूर्ति के लिए ही महिला से चेन झपटी थी।
जानकारी के अनुसार शाम करीब 4:30 बजे ढाकी निवासी हरिज्योति अपनी स्कूटी पर म्यूनिसिपल कॉलोनी से होते हुए गांधी चौक की ओर आ रही थी। जैसे ही वह ढाकी रोड बजरी कंपनी के पास पहुंची तो पीछे से आई बाइक पर सवार दो युवकों ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली।
महिला ने शोर मचाया लेकिन कोई भी व्यक्ति स्नैचरों के पीछे नहीं भागा। महिला ने हौसला बनाए रखा और अपनी स्कूटी से बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर जैसे ही झपटमार बाइक घुमाने लगे तो महिला ने उनकी बाइक को अपनी स्कूटी से टक्कर मारकर गिरा दिया।
टक्कर मारते ही महिला भी सड़क पर गिर पड़ी। वहीं, थाना 2 के कार्यकारी प्रभारी जगदीश राज ने बताया कि दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड मांगा जाएगा, ताकि अन्य वारदातों के बारे में भी जांच की जा सके।
मोबाइल छीन भागे लुटेरे की लोगों ने की जमकर धुनाई
उधर, जालंधर में रविवार देर रात भी सिविल अस्पताल के बाहर लुटेरों ने एक व्यक्ति का मोबाइल छीनने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके।
लुटेरों ने जब उक्त युवक से मोबाइल छीनने की कोशिश की तो युवक ने लुटेरों की बाइक पकड़ ली और शोर मचा दिया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने एक लुटेरे को पकड़ लिया लेकिन एक लुटेरा मौके से भाग निकला। इसके बाद लोगों ने सिविल अस्पताल के बाहर ही उसकी जमकर धुनाई की।
इस घटना के बारे में युवक रमन ने कहा कि वह सिविल अस्पताल के पास से गुजर रहा था कि एक व्यक्ति ने लुटेरों को पकड़ने के लिए शोर मचा रहा था। उसने भाग रहे लुटेरों की बाइक पकड़ ली लेकिन इस बीच एक लुटेरा भाग निकला व दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने बाइक को पुलिस के हवाले कर दिया है।