फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman arrested from Zirakpur

Chandigarh News: कनाडा में नौकरी के नाम पर 150 लोगों से करोड़ों की ठगी, जीरकपुर से महिला काबू

Sun, 28 Apr 2024 04:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
woman arrested from Zirakpur
नई दिल्ली/जीरकपुर। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कनाडा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली एक महिला को जीरकपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला नेपाल और भारत के करीब 150 लोगों से चार से पांच करोड़ रुपये की ठगी कर चुकी है। वह सोशल मीडिया के जरिये लोगों से संपर्क करती और झांसे में आने वाले लोगों से ठगी करती थी। आरोपी महिला दिल्ली के अलावा बठिंडा और चंडीगढ़ में कार्यालय खोल चुकी थी।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाखा के पास दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु सहित पूरे भारत से 23 पीड़ितों की ओर से एक संयुक्त शिकायत मिली थी। इसके बाद 29 नेपाली पीड़ितों ने भी संयुक्त शिकायत दी, जिसमें एक महिला पर धोखाधड़ी कर ठगी का आरोप लगाया था। पीड़ितों ने बताया कि महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उन्हें कनाडा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे ठगी की। जांच में पता चला कि आरोपी महिला कनाडा में संपर्क होने का झूठा दावा करके लोगों से नौकरी दिलाने का वादा करती थी। महिला की बातों में आकर लोग पैसे दे देते थे।
विज्ञापन

पैसे मिलने के बाद आरोपी महिला अपना कार्यालय बंद कर फरार हो जाती थी। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस को आरोपी महिला दीपिका के जीरकपुर (मोहाली) में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने जीरकपुर स्थित उसके आवास पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पुलिस ने दो लैपटॉप, दस से अधिक मोबाइल और तीन पासपोर्ट के साथ अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शुरुआत में पीड़ितों से छह हजार रुपये की मांग करते थे। उसके बाद कनाडा में नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। झांसे में आने के बाद लोगों से 5 लाख रुपये ले लेते थे। आरोपी पीड़ितों को लुभाने के लिए एक वेबसाइट भी चलाते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला दिल्ली के रोहिणी में क्राउन हाइट्स के नाम से अपना कार्यालय चला रही थी। उसने चंडीगढ़ सेक्टर-17 में भी कार्यालय खोल रखा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला हनुमानगढ़, राजस्थान की रहने वाली है। वह कई कंपनियों के लिए टेली-कॉलर के रूप में काम कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed