फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman and youth snatched mobile from cook by showing knife, arrested within two hours

Chandigarh News: महिला और युवक ने चाकू दिखाकर कुक से मोबाइल छीना, दो घंटे में गिरफ्तार

Sun, 10 Aug 2025 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Woman and youth snatched mobile from cook by showing knife, arrested within two hours
पंचकूला। सेक्टर-7/8 डिवाइडिंग रोड पर शुक्रवार रात 12 बजे कुक का काम करने वाले व्यक्ति से आरोपी महिला और युवक ने चाकू दिखाकर मोबाइल छीन लिया। सूचना पर पुलिस ने नाका लगातार दोनों आरोपियों को दो घंटे के भीतर शालीमार चौक सेक्टर-7 से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान राजीव कॉलोनी के लक्ष्मण (26) और करीना (20) के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर फोन बरामद कर लिया। दोनोंं आरोपियोंं को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें अंबाला जेल भेज दिया।
विज्ञापन

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि थाना सेक्टर-7 पुलिस टीम गश्त कर रही थी। तभी सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-7/8 डिवाइडिंग रोड पर एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया गया है। शिकायतकर्ता उत्तराखंड निवासी मुकेश सिंह फिलहाल मनीमाजरा में रह रहा है। वह सेक्टर-5 के एक रेस्टोरेंट मेंं कुक का काम करता है। मुकेश सिंह ने बताया कि वह रात 12 बजे बस स्टॉप नजदीक सेक्टर-7/8 पर पहुंचा। वहां पहले से मौजूद एक युवक और युवती ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने चाकू दिखाकर उसका मोबाइल छीना और भाग हो गए। दोनों के खिलाफ थाना सेक्टर-7 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 और 317 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed