फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   No trace found of siblings swept away in canal during Ganesh Visarjan in Bathinda

बठिंडा में गणेश विर्सजन के दौरान नहर में बहे भाई-बहन: तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, परिजनों ने लगाया धरना

Fri, 25 Sep 2026 01:12 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा Published by: Nivedita Updated Fri, 25 Sep 2026 01:12 PM IST
सार

छह वर्षीय अंजना और उसके 11 वर्षीय भाई रिशू की तलाश में एनडीआरएफ और नौजवान वेलफेयर सोसायटी की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। टीमें नहर के बहाव वाले विभिन्न हिस्सों में तलाश कर चुकी हैं।

विज्ञापन
No trace found of siblings swept away in canal during Ganesh Visarjan in Bathinda
धरने पर बैठे परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

गणेश विसर्जन के दौरान 22 सितंबर की शाम सरहिंद नहर के बहमन पुल के पास नहर में बहे भाई-बहन का शुक्रवार को तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


छह वर्षीय अंजना और उसके 11 वर्षीय भाई रिशू की तलाश में एनडीआरएफ और नौजवान वेलफेयर सोसायटी की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। टीमें नहर के बहाव वाले विभिन्न हिस्सों में तलाश कर चुकी हैं और गांव घुद्दा तक भी पहुंचकर सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन देर शाम तक दोनों बच्चों का कोई पता नहीं चल सका। 



शुक्रवार सुबह नहर में बहे दोनों बच्चों के परिजनों ने नहर पर धरना लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे पहले वीरवार को बच्चों के परिजनों ने मेयर से मुलाकात करके मांग की थी कि नहर के पानी का बहाव कम करके उनके बच्चों को ढूंढ कर उन्हें दिया जाए। विधायक जगरूप सिंह गिल भी बच्चों के घर जाकर परिजनों को मिले थे, विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करके बच्चों को ढूंढने का अभियान तेज करने के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन


धरने के दौरान बच्चों के पिता एवं माता समेत अन्य परिजनों ने कहा कि अगर प्रशासन पहले से ही नहर पर पुख्ता इंतजाम करके रखता तो शायद आज उनके बच्चे उनके पास होते। उन्होंने जिला प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांग रखी कि उनके बच्चों को जल्द से जल्द नहर से बाहर निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed