फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Congress march in Chandigarh Chief Election Commissioner Sachin Pilot amarinder singh raja warring

चंडीगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन: चुनाव आयोग कार्यालय जाने के लिए पुलिस से धक्का मुक्की, चली वाटर कैनन

Fri, 25 Sep 2026 01:37 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 25 Sep 2026 01:37 PM IST
सार

कांग्रेस पंजाब में विधानसभा चुनाव तक एसआईआर की प्रक्रिया रोकने की मांग कर चुकी है। वड़िंग का कहना है कि चुनाव मौजूदा मतदाता सूचियों के आधार पर कराए जाएं और इस दौरान किसी वास्तविक मतदाता का नाम न काटा जाए।

विज्ञापन
Punjab Congress march in Chandigarh Chief Election Commissioner Sachin Pilot amarinder singh raja warring
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का प्रयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ पंजाब कांग्रेस ने शुक्रवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़े। 
विज्ञापन


सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, परगट सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण को लेकर सवाल उठाए। हालांकि पार्टी प्रभारी सचिन पायलट और पूर्व सीएम चन्नी मार्च में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन




चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़े कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला बैरिकेडिंग के पास ही जलाया गया। आगे बढ़ने को लेकर पुलिस और कांग्रेसी वर्करों के बीच धक्का मुक्की शुरू हुई। पुलिस को धकेलते हुए कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। मुख्य चुनाव आयुक्त का जलता हुआ पुतला भी पानी की बौछारों से बुझा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस पहले ही पंजाब में विधानसभा चुनाव तक एसआईआर की प्रक्रिया रोकने की मांग कर चुकी है। वड़िंग का कहना है कि चुनाव मौजूदा मतदाता सूचियों के आधार पर कराए जाएं और इस दौरान किसी वास्तविक मतदाता का नाम न काटा जाए।

प्रदर्शन का एक प्रमुख मुद्दा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी रहा। कांग्रेस ने उन पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप लगाते हुए पद से हटाने, एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग रखी है।

पंजाब कांग्रेस में मतभेद से परगट सिंह का इनकार
पंजाब कांग्रेस के नेता परगट सिंह ने पार्टी में किसी भी तरह के मतभेद से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट हैं और पंजाब को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी और भाजपा पर आपस में मिलकर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की बी-टीम है। उन्होंने लोगों से पंजाब के हित में एकजुट होकर काम करने की अपील की। परगट सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे पंजाब में आकर काम कर रहे हैं लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed