{"_id":"5d5acad58ebc3e89c243a191","slug":"woman-absconding-with-jewelry-and-money-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी प्यार से बोली-पायल पांव में चुभ रही हैं, आप इन्हें निकाल दो, सुबह होते ही पति के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी प्यार से बोली-पायल पांव में चुभ रही हैं, आप इन्हें निकाल दो, सुबह होते ही पति के उड़े होश
Tue, 20 Aug 2019 12:28 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल के घरौंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रात को सोने से पहले अपने पति से पायल निकलवाए। पति के सोते ही महिला अपने कपड़े, गहने, मोबाइल और रुपये लेकर फरार हो गई। सोने से पहले महिला ने कहा कि पायल उसके पांवों में चुभते हैं। इससे उसको दिक्कत होती है। अब महिला का मोबाइल नंबर बंद है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रविवार को घरौंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के भागने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दी शिकायत में पति ने बताया कि 17 अगस्त की रात को वे दोनों एक कमरे में थे। सोने से पहले 20 वर्षीय उसकी पत्नी ने प्यार से कहा कि पायल उसके पांवों में चुभ रही है, आप इन्हें निकाल दो। पत्नी के पांव से पायल निकाल दी।
विज्ञापन
पति के अनुसार सुबह चार बजे जब उसके पिता जागे तो उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। उसने अपने बेटे से पूछा की बाहर कौन गया है। उसने उठकर देखा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। उसने घर चेक किया तो उसकी पत्नी एक बैग में अपने कपड़े, गहने, मोबाइल व कुछ रुपये लेकर गई है। कई बार उन्होंने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया लेकिन वह नंबर बंद आ रहा है। इसके बाद उसने घरौंडा थाना में इसकी शिकायत दी और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन