फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Witnesses were shocked to see the people who came to meet the accused, the court gave security

कोठी प्रकरण : आरोपियों से मिलने आए लोगों से सहमे गवाह, अदालत ने दी सुरक्षा

Wed, 02 Feb 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Witnesses were shocked to see the people who came to meet the accused, the court gave security
चंडीगढ़। सेक्टर-37 में करोड़ों की कोठी कब्जाने के मामले में मंगलवार को अदालत में सुनवाई हुई। पुलिस सुरक्षा के बीच दो गवाहों तरुण उर्फ तरसेम और मेडिकल स्टोर संचालक अमित गुप्ता को आरोपियों के खिलाफ गवाही देनी थी। इस बीच आरोपियों से मिलने आए लोगों को देखकर गवाह डर गए। एक गवाह अदालत में जज के सामने अपनी जान को खतरा बताते हुए रोने लगा। अदालत पुलिस को आदेश जारी कर कहा कि गवाहों को सुरक्षा दी जाए। वर्क सस्पेंड के कारण आरोपियों के वकील अदालत में पेश नहीं हुए। जज ने अगली सुनवाई के लिए बुधवार का दिन तय कर दिया।
विज्ञापन

कोठी हड़पने के मामले में बीते दिनों अदालत ने 11 महीने बाद 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर ट्रायल शुरू करने के आदेश दिए थे। मामले में मुख्य आरोपी पत्रकार संजीव महाजन, सतपाल डागर, मनीष गुप्ता, सौरभ गुप्ता, अशोक अरोड़ा, दलजीत सिंह उर्फ रूबल, पूर्व थाना प्रभारी राजदीप सिंह, शराब कारोबारी अरविंद सिंगला, गुरप्रीत सिंह उर्फ नकली राहुल मेहता और खलिंदर सिंह कादियान के खिलाफ अदालत ने आरोप तय कर दिए थे।
विज्ञापन

मंगलवार से केस का ट्रायल शुरू होना था। इसमें दो गवाह पुलिस सुरक्षा के बीच गवाही देने अदालत पहुंचे थे। अदालत में वर्क सस्पेंड के कारण काफी देर तक सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान आरोपियों से भारी संख्या में मिलने पहुंचे लोगों से गवाहों का आमना-सामना हो गया, जिससे गवाह घबरा गए। गवाहों ने जज के सामने अपनी समस्या रखी तो अदालत ने तत्काल एसएसपी को गवाहों को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश जारी किए। ज्ञात रहे कि मामले में अदालत ने मुख्य केस के साथ-साथ संजीव महाजन, अरविंद सिंगला, सतपाल डागर और खलिंदर कादियान पर फर्जी हस्ताक्षर करने के मामलों में भी केस चलाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित गुप्ता की दुकान से दवा लेता था राहुल
पुलिस ने ृचार्जशीट में कहा है कि जिस केमिस्ट की दुकान से राहुल मेहता दवाइयां लेता था, उसके मालिक अमित गुप्ता को तत्कालीन थाना प्रभारी राजदीप सिंह ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। इससे वह अपनी दुकान और सेक्टर-37 छोड़ने के लिए मजबूर हो गया था। पुलिस ने कहा कि राजदीप सिंह ने खुद को कानून से ऊपर रखकर शक्ति का दुरुपयोग कर आम जनता के बीच में डर और अविश्वास का माहौल पैदा किया। इसका खामियाजा बेगुनाह अमित गुप्ता को अपने परिवार की सलामती के लिए सेक्टर 37 छोड़कर चुकाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed