{"_id":"5dd1b5758ebc3e54b4103f68","slug":"witness-in-asaram-case-assaulted-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम केस के अहम गवाह पर पानीपत में हमला, उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम केस के अहम गवाह पर पानीपत में हमला, उत्पीड़न का आरोप
Mon, 18 Nov 2019 02:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 18 Nov 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
मोहिंदर चावला का कहना है कि उस पर पूर्व सरपंच ने हमला किया है
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन उत्पीड़न मामले में सजा काट रहे आसाराम बापू के केस के एक अहम गवाह ने उस पर हमले का दावा किया है। मोहिंदर चावला का कहना है कि उस पर पूर्व सरपंच ने हमला किया।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार चावला का कहना है कि सुरिंदर उसे कई सालों से परेशान कर रहा है और आज उसने मुझ पर हमला भी किया। उसने पानीपत में मेरे खिलाफ कई फर्जी मामले भी दर्ज कराए हुए हैं। उसका कहना है कि मैं बापू के साथ समझौता कर लूं।
विज्ञापन
चावला ने यह भी कहा कि उसकी जमीन हथिया ली गई है। इस बीच पुलिस ने कहा है कि चिकित्सा परीक्षा के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
इस बारे में एसपी सुमित कुमार का कहना है कि चावला को पुलिस की ओर से दो सुरक्षाकर्मी दिये गए हैं। घटना के वक्त वे दोनों भी मौजूद थे।