फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   without subsidy cylinder rate decrease at rupess 103

मोदी सरकार का तोहफा, रसोई गैस और सस्ती

Sun, 01 Feb 2015 07:27 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला सिटी
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला सिटी Updated Sun, 01 Feb 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
without subsidy cylinder rate decrease at rupess 103

केंद्र सरकार ने रसोई गैस उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत देते हुए रसोई गैस सिलेंडर का रेट कम कर दिया है। आज से बिना सब्सिडी के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 103 रुपये कम कर दी गई है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से ये सर्कुलर विभिन्न पेट्रोलियम कंपनियों को भेज दिया गया है। अंबाला स्थित इंडियन ऑयल कारपोरेशन में भी इस बाबत सर्कुलर भेज दिया गया है। इस सर्कुलर के तहत 01 फरवरी से रसोई गैस की कीमत में कटौती कर दी जाएगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अभी तक बिना सब्सिडी के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 727.50 रुपये थी। मगर सरकार के निर्देशों के बाद आज से बिना सब्सिडी के रसोई गैस की कीमत 624 रुपये प्रति सिलेंडर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम रसोई गैस एजेंसियां भी आज से इसी नए रेट पर रसोई गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध करवाएंगी। आईओसी अंबाला के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि कर दी है।

इस तरह मिलेगी राहत

without subsidy cylinder rate decrease at rupess 103

इस वक्त रसोई गैस की सब्सिडी को लेकर गैस उपभोक्ता बहुत ज्यादा परेशान हैं। क्योंकि उन्हें बिना सब्सिडी के सिलेंडर का पूरा मूल्य 727.50 रुपये गैस एजेंसी को चुकाना पड़ रहा है। उसके बाद इसमें से 417 रुपये कटने के बाद बतौर सब्सिडी शेष रकम गैस उपभोक्ताओं के बैंक खातों में जाती है।

मगर अब रसोई गैस के दाम में रेट में सीधे 103 रुपये कम होने के बाद गैस उपभोक्ताओं को राहत यह मिलेगी कि उन्हें अब रसोई गैस के लिए पहले 624 रुपये गैस एजेंसी संचालक को देने होंगे। इसमें से 417 रुपये कटकर करीबन दो सौ रुपये उनके खाते में पहुंच जाएंगे।

अफसर का कहना है कि रसोई गैस सिलेंडर के रेट में एकदम से इतनी ज्यादा कटौती अरसे बाद हुई है। उनके अनुसार इससे कमजोर तबके रसोई गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। उनके अनुसार एक फरवरी से रसोई गैस की नई दरें लागू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed