{"_id":"5ccc06acbdec2207657b865c","slug":"without-seat-belt-challan-of-two-wheeler-by-chandigarh-traffic-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारनामाः चंडीगढ़ पुलिस कर्मी ने एक्टिवा सवार को थमा दिया विदाउट सीट बेल्ट का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारनामाः चंडीगढ़ पुलिस कर्मी ने एक्टिवा सवार को थमा दिया विदाउट सीट बेल्ट का चालान
Fri, 03 May 2019 02:45 PM IST
खुशबू गोयल
अविनाश शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
अविनाश शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 03 May 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पुलिस इन दिनों चालान काटने में इतना अधिक तेजी दिखा रही है कि दोपहिया वाहन चालकों के चालान भी विदाउट सीट बेल्ट के करने लगी है। पुलिस ने ऐसा ही एक कारनामा 29 अप्रैल को उस समय किया जब सेक्टर-22 के एक कारोबारी रमेश कुमार एक्टिवा पर सवार होकर कहीं जा रहे थे।
29 अप्रैल की शाम करीब छह बजे सेक्टर-22सी स्थित कोयला डिपो के पास कुछ पुलिसकर्मी नाका लगाकर मुस्तैद थे। रमेश दुकान से अपनी एक्टिवा (सीएच04-2180) पर सवार होकर निकले ही थे कि नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की तो एक्टिवा चालक ने बताया कि वह सेक्टर-22 निवासी एवं कारोबारी 61 वर्षीय रमेश हैं।
पुलिसकर्मी पूछताछ करते रहे, लेकिन उसी बीच एक पुलिसकर्मी ने एक्टिवा सवार रमेश का विदाउट सीट बेल्ट का चालान काटकर उन्हें थमा दिया। रमेश ने बताया कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि इस चालान का भुगतान वे कैसे करें क्योंकि चालान एक्टिवा (सीएच04-2180) का किया गया है और चालान स्लिप पर वायलेशन सीट बेल्ट नहीं पहनने की लगाई है।
विज्ञापन
रमेश इन दिनों उनका चालान करने वाले पुलिसकर्मी को खोज रहे हैं, ताकि चालान के भुगतान की प्रक्रिया को समझ सकें। चालान करने वाले पुलिसकर्मी ने चालान स्लिप पर अपना पूरा नाम तक नहीं लिखा है। इस कारण रमेश को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।