फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   without permission made milkha singh website

बिना मंजूरी बना दी मिल्खा सिंह की वेबसाइट

Sat, 15 Feb 2014 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Feb 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
without permission made milkha singh website

मिल्खा सिंह के वकील ने पुलिस की पब्लिक विंडो में बिना मंजूरी के वेबसाइट बनाने पर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। यह शिकायत अभी विंडो ब्रांच में ही है। सोमवार को यह शिकायत जांच के लिए साइबर सेल को भेजी जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वेबसाइट बनाने से पहले मिल्खा सिंह की मंजूरी नहीं ली गई है। यह वेबसाइट 25 जनवरी 2013 को ‘भाग मिल्खा भाग’ फिल्म आने के बाद बनी है और 25 जनवरी 2015 तक चलने की समय सीमा है।
विज्ञापन


वेबसाइट वेबिक डोमेन्स साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से रजिस्ट्रर है। हालांकि पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि उन्हें अभी शिकायत की जानकारी नहीं है। शिकायत को चेक कर सोमवार को कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मिल्खा सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने वकील को इस वेबसाइट को उनकी मंजूरी के बिना बने होने की जानकारी दी थी। अभी वह दिल्ली में है और कोच्चि जा रहे हैं।

डीएसपी (साइबर) राजेश कालिया का कहना है कि अभी उनके पास कोई शिकायत जांच के लिए नहीं आई है। शिकायत आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed