{"_id":"453bc966bed0897d2bb3ead7ad71b0da","slug":"winters-and-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान, अगले हफ्ते यहां और बढ़ सकती है ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान, अगले हफ्ते यहां और बढ़ सकती है ठंड
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Dec 2013 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के यू टर्न के साथ ही शहर में कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। बुधवार की सुबह और शाम को शहर में घना कोहरा छाया रहा और विजीबिलटी बेहद कम रही। इसके साथ ही ठंड भी एकदम बढ़ गई है।
बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से भी नीचे चला गया, जबकि एयरपोर्ट पर तो 5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग की मानें तो अगले एक हफ्ते ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है और बारिश होने के भी आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, 22 व 23 दिसंबर को चंडीगढ़ व पंजाब के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी संभावनाएं है। जाहिर है कि बारिश के बाद ठंड और बढ़ जाएगी।
विजीबिलटी 50 से नीचे
बुधवार की सुबह एयरपोर्ट पर विजीबिलटी 50 मीटर से भी नीचे चली गई जिसका असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में एयरपोर्ट पर विजीबिलटी 20 मीटर से भी नीचे जा सकती है।
विज्ञापन
वहीं शहर में सुबह 8.30 बजे तक 1500 मीटर तक विजीबिलटी रही, जबकि शाम को साढ़े 5 बजे के बाद तो विजीबिलटी 750 मीटर से नीचे चली गई थी।
पल-पल की विजीबिल्टी
समय------------एयरपोर्ट--------शहर
सुबह 8.30------50 मीटर--------1500 मीटर
सुबह 11.30----750 मीटर-------3000 मीटर
दोपहर 2.30 ----1500 मीटर------1500 मीटर
शाम 5.30-----750 मीटर-------750 मीटर
बुधवार का तापमान
अधिकतम----22.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-------7.8 डिग्री सेल्सियस