फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Winter Season Starts, Chandigarh Temperature Fell Down

चंडीगढ़ में 10 दिन पहले ठंड ने दी दस्तक, रात का तापमान गिरा, आगे कुछ ऐसा रहेगा मौसम

Mon, 08 Oct 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 08 Oct 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
Winter Season Starts, Chandigarh Temperature Fell Down
ठंड ने दी दस्तक
चंडीगढ़ में दस दिन पहले ही ठंड ने एंट्री कर ली है, जिसके चलते रात का तापमान काफी गिर गया है। आगे मौसम कैसा रहेगा, इसके बारे में भी भविष्यवाणी की गई है। रात और सुबह के समय ठंड बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से दिन व रात के तापमान में गिरावट जारी है। दोनों तापमान सामान्य से नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि रात का तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक जो ठंड 18 अक्तूबर के आसपास आती थी, इस बार वह दस दिन पहले आ गई है। इस हिसाब से स्वेटर और जैकेट जल्द निकलने के आसार हैं।
विज्ञापन


दिन के मुकाबले रात के तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज हुई है। चार दिन में अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री और न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो शनिवार की रात को गिरकर 17.2 डिग्री पहुंच गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रविवार को 18.3 डिग्री सेल्सियस। कुल मिलाकर दिन व रात लगातार ठंडे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस अक्तूबर को और बढ़ेगी ठंड
चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि नौ व दस अक्तूबर को पहाड़ी इलाकों में हल्का वेस्टर्न डिस्टरबेंस हैं। इससे हिमाचल व पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। बारिश से मौसम बदलेगा। चंडीगढ़ में बादल छाएंगे लेकिन बारिश का चांस नहीं है। हालांकि पहाड़ों में बारिश से दिन व रात के तापमान में थोड़ी और गिरावट आएगी। 15 अक्तूबर के आसपास अच्छी खासी ठंड पड़ने के आसार हैं।

इसलिए जल्दी आई ठंड

Winter Season Starts, Chandigarh Temperature Fell Down
ठंड ने दी दस्तक
मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून अच्छा रहा है। चंडीगढ़ और आसपास के इलाके में भी अच्छी खासी बारिश हुई। मानसून की समाप्ति के दौरान वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से मानसून की बारिश आगे बढ़ गई। बारिश से तापमान नीचे आने के तुरंत बाद हिमाचल व उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। इससे तापमान बढ़ने का मौका नहीं मिला। उधर, लगातार कुछ कुछ अंतराल के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। नतीजा यह हुआ कि तीन दिन में रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस होने के कारण चंडीगढ़ में बादल छाएंगे। हालांकि बारिश नहीं होगी। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 33 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री के बीच रिकार्ड  किया जाएगा।

कब कितना गिरा तापमान
दिन        अधिकतम          न्यूनतम तापमान
रविवार      32.5                17.2
शनिवार     32.5                18.3
शुक्रवार     33.6                 19.0
वीरवार      34.0                 20.0

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed