फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wine was being served without license in Hotel Turquois

इस होटल के क्रिसमस पार्टी में बिना लाइसेंस चल रही थी शराब, विभाग ने छापा

Tue, 26 Dec 2017 11:16 AM IST
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Dec 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
Wine was being served without license in Hotel Turquois
discotheque - फोटो : File Photo
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित होटल टरक्योज में चल रही क्रिसमस पार्टी में बिना लाइसेंस शराब परोसी जा रही थी। आबकारी एवं कराधान विभाग ने देर रात लगभग 11.30 बजे होटल में छापा मारा।
विज्ञापन


विभाग ने जांच में पाया कि होटल के अंदर क्रिसमस पार्टी में लगभग 150 से 200 युवा थे और यहां पर बिना लाइसेंस के शराब परोसी जा रही थी। एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने परोसी जा शराब की वीडियोग्राफी कर अवैध शराब जब्त कर ली। एक्साइज डिपार्टमेंट ने होटल के अंदर बिना लाइसेंस के अवैध रूप से परोसी जा रही शराब के चलते मैनेजर व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर एक्साइज कमिश्नर अजित बालाजी जोशी को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले सेक्टर-9 स्थित मियामी क्लब को एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने बिना लाइसेंस शराब परोसने के मामले में एक लाख रुपये जुर्माना लगाया था। बीते चार नवंबर को एक्साइज डिपार्टमेंट ने मियामी क्लब में रेड की थी। डिपार्टमेंट को तीन से चार बार पहले भी शिकायत मिली थी कि बिना लाइसेंस के क्लब में शराब परोसी जाती है। जब विभाग ने यहां रेड की थी, उस दौरान 200 युवा शराब के नशे में धुत डांस फ्लोर पर लॉउड म्यूजिक पर हुड़दंग मचा रहे थे। क्लब के पास लाइसेंस नहीं था, इसके बावजूद यहां ब्रांडेड शराब का स्टाक भी पड़ा हुआ था। इसके अलावा एक्साइज ने सेक्टर-10 स्थित रस्टिस डोर क्लब को 55 हजार रुपये जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने सेक्टर-17 स्थित बज डिस्कोथेक, सेक्टर-26 स्थित एफ-बार नाइट क्लब और सेक्टर-17 स्थित पिकाडली ब्ल्यू आइस पर भी एक-एक लाख रुपये जुर्माना लगाया था।  इन तीनों नाइट क्लब व डिस्कोथेक को मुफ्त में शराब परोसे जाने को लेकर गलत प्रचार करने के चलते एक्साइज डिपार्टमेंट ने एक लाख रुपये जुर्माना लगाया था।


बारकोड क्लब पर चल रही कार्रवाई
एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने नवंबर में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बारकोड क्लब पर रेड की थी। यहां भी बिना लाइसेंस शराब परोसी जा रही थी। ऊपर से बारकोड क्लब ने एक्साइज इंस्पेक्टर को फर्जी लाइसेंस दिखाए। इन सभी क्लबों की रिपोर्ट तैयार कर डीसी को भेज दी गई है, जल्द ही इन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed