{"_id":"709847cbb4c1cd662952865298e368e3","slug":"wine-shop-close-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात 12 बजे से बंद रहेंगे शराब के ठेके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात 12 बजे से बंद रहेंगे शराब के ठेके
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 18 Oct 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनावों के बाद वोटों की रविवार को होने वाली मतगणना को स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष रूप से समस्त प्रक्रिया को सम्पन्न करवाने के लिए और मतगणना केन्द्रों पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 18 अक्तूबर को रात्रि 12 बजे से ठेके बंद रखने के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन
यह आदेश 19 अक्तूबर तक पूरे दिन पंचकूला एवं कालका के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के शराब के ठेके बंद रहेंगे। उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त संजीव राठी ने बताया कि इस अवधि के दौरान ठेकों के साथ-साथ होटल, रेस्टोरैंट, क्लब और शराब परोसने के लिए अधिकृत अन्य स्थानों पर भी लोगों को शराब उपलब्घ कराने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि आदेशों की उल्लंघना करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन