फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wine Selling in Loksabha Elections

आसान नहीं होगा अब चुनावों में शराब बेचना

Tue, 11 Mar 2014 11:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Mar 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
Wine Selling in Loksabha Elections
इस बार लोकसभा चुनाव में लुभाने के लिए शराब की सप्लाई करना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि पुलिस ने अभी से अवैध तरीके से शराब बेचने वालों के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से लोकसभा चुनाव घोषणा होते ही अभियान शुरू कर दिया। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों की ओर से जमकर शराब का वितरण किया जाता है, जबकि पुलिस द्वारा अभी से दिखाई जा रही सख्ती के कारण राजनीतिक दलों का कोई भी नेता इस काम लेने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में क्राइम ब्रांच ने विशेष तौर पर अपने मुखबरों को भी सक्रिय कर दिया है जो कि शराब का स्टाक करने वालों पर नजर रखे हुए हैं।

क्राइम ब्रांच ने शहर में शनिवार को अभियान चलाकर 10 लोगों से 130 बोतल शराब की पकड़ी थी। जबकि, रविवार रात को भी पुलिस की ओर यह अभियान चलाया गया है। इसके साथ ही पुलिस की ओर से अफीम, चरस और स्मैक का कारोबार करने वालों के खिलाफ भी अभियान छेड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को सेक्टर-36 पुलिस ने 147 किलो चूरा पोस्त सहित दपंति को गिरफ्तार किया था। डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह का कहना है कि किसी भी सूरत में अवैध तरीके से शराब और नशीले पदार्थ का कारोबार नहीं करने दिया जाएगा। उनका कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान जारी है।

रविवार को कहां-कहां पर पुलिस ने की छापामार कार्रवाई
- मनीमाजरा में रेलवे पाठक के पास एक किलो अफीम के साथ निवासी संजीव कुमार को किया गिरफ्तार
-सेक्टर-39 पुलिस ने गांव डड्डूमाजरा के डपिंग ग्राउंड के पास नाका लगाकर लुधियाना निवासी दीपक को एक किलो चरस के साथ किया गिरफ्तार
-सेक्टर-11 पुलिस ने सेक्टर-24 से आरोपी लक्की को 10 देसी शराब की बोतलों के साथ किया गिरफ्तार
-औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने सेक्टर-29 से एक महिला को 16 शराब के क्वार्टर के साथ किया गिरफ्तार
-सेक्टर-39 पुलिस ने सेक्टर-38 डी से आरोपी राहजू को 24 शराब के क्वार्टर सहित किया गिरफ्तार
- पुलिस ने डड्डूमाजरा लाइट प्वाइंट से आरोपी मदन को 28 क्वार्टर सहित किया गिरफ्तार
-मनीमाजरा पुलिस ने शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट से आरोपी चमन लाल को 30 देसी शराब के क्वार्टर के साथ किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed