फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Will protest if the order to freeze salaries is not withdrawn: Jitendra Vats

वेतन फ्रीज करने के आदेश वापस नहीं होने पर करेंगे आंदोलन : जितेंद्र वत्स

Thu, 02 Jan 2025 08:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Will protest if the order to freeze salaries is not withdrawn: Jitendra Vats
चंडीगढ़। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले हरियाणा के सभी जिलों में वीरवार को नागरिक अस्पतालों के बाहर एनएचएम कर्मचारियों ने मिशन निदेशक के निर्देशों की प्रतियां जलाई। साथ ही वेतन फ्रीज करने के आदेश वापस नहीं लेने पर आंदोलन करने का आह्वान कर मिशन निदेशक को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री जितेंद्र वत्स ने बताया, वित्त विभाग हरियाणा की अनुचित सलाह पर मिशन निदेशक, हरियाणा ने एनएचएम कर्मचारियों के बढ़े हुए वेतन को कम करने के लिए गैर संवैधानिक पत्र किया जारी किया था। सरकार ने एक जनवरी 2018 से स्टेट हेल्थ मिशन हरियाणा अनुबंधित कर्मचारी सेवा उप नियम 2018 को लागू किया है। इसके तहत कर्मचारी की पांच वर्ष की संतोषजनक सेवा के बाद उसे छठे वेतनमान के अनुसार बेसिक पे-ग्रेड पे महंगाई भत्ता, चिकित्सा भत्ता सहित वेतन प्रदान करने का प्रावधान है। इसी तरह 10 वर्ष की सेवा के बाद बेसिक पे ग्रेड पे, महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता चिकित्सा भत्ता सहित वेतन देने का प्रावधान है। अब वित्त विभाग हरियाणा की ओर से 27 जून 2024 से कर्मचारियों का आगामी वेतन न बढ़ाने का पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed