फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Will connect schools with sports complex, so that children can also take advantage of swimming pool: Badnaur

स्कूलों को स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से जोड़ेंगे, ताकि बच्चे भी ले सकें स्वीमिंग पूल का लाभ: बदनौर

Wed, 06 Nov 2019 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Will connect schools with sports complex, so that children can also take advantage of swimming pool: Badnaur
चंडीगढ़। शहर को एक और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मिल गया है। मंगलवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सेक्टर-39 में इंडोर और आउटडोर की सुविधा वाला स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा के अलावा चंडीगढ़ प्रशासन के सभी अधिकारी व नगर निगम के कमिश्नर केके यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उद्घाटन के मौके पर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि शहर के लोग काफी खुशनसीब हैं, जिन्हें तमाम सुविधाओं वाले कई स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मिले हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों के बच्चे भी इन सुविधाओं का लाभ ले सकें, इसके लिए आसपास के स्कूलों को भी इससे जोड़ा जाएगा ताकि वह स्वीमिंग पूल, टेबल टेनिस हॉल, वालीबाल और बास्केटबाल कोर्ट का इस्तेमाल कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट में भी यह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स काफी सहायक साबित होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के इंडोर खेलों में स्वीमिंग पूल, योग हॉल और टेबल टेनिस हॉल शामिल हैं जबकि आउटडोर खेलों में वालीबाल और बास्केटबाल कोर्ट हैं, जो जल्द ही शहरवासियों के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पंजीकरण के लिए समय और शुल्क खेल विभाग के अन्य मौजूदा खेल सुविधाओं के अनुसार ही होगी। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सुबह 6 से 7 बजे और शाम 6 से 7 बजे तक योग सिखाया जाएगा। सभी सुविधाओं के लिए छात्रों और सामान्य सार्वजनिक सदस्यों के लिए नामांकन मंगलवार से ही शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed