फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Institute of Sports Will be in Mohali

मोहाली में बनेगा पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स

Wed, 08 Jan 2014 12:55 PM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Wed, 08 Jan 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
Punjab Institute of Sports Will be in Mohali
राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार पूरी रणनीति से जुट गई है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स की तर्ज पर मोहाली में पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स स्थापित किया जाएगा। इस पर सौ करोड़ रुपये की लागत आएगी। स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट की दो अन्य शाखाएं लुधियाना और बठिंडा में खोली जाएंगी।

यह जानकारी मंगलवार को फेज-9 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में स्थापित किए गए पंजाब ओलंपिक भवन का उद्घाटन करने आए डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने दी।

उन्होंने बताया इस इंस्टीट्यूट में खिलाड़ियोें को 12 महीने ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के लिए जहां बढ़िया कोच एवं ट्रेनर नियुक्त किए जाएंगे। वहीं, पूर्व ओलंपियन खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। इसके अलावा ट्रेनिंग संबंधी उपकरण एवं सॉफ्टवेयर विदेशों से मंगाए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खेलों में राज्य का नाम नेशनल एवं इंटरनेशनल स्तर पर चमकाने वाले 100 खिलाड़ियों को हर साल ए ग्रेड की सरकारी नौकरियां दी जाएंगीं। इन खिलाड़ियों को पुलिस, पीसीएस एवं एक्साइज विभाग में नौकरियां मिलेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल ने कहा कि राज्य को खेलों में अग्रणी बनाने के लिए उन्होंने तीन सालों में राज्य के हर जिले में स्पोर्ट्स स्कूल खोलने का फैसला लिया है। मुक्तसर में स्कूल स्थापित कर दिया गया है, जो कि बड़ी अच्छी तरह चल रहा है।

142 करोड़ का रखा है बजट
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने बताया कि वह खुद खेलमंत्री हैं। इसी के चलते उन्होंने साल 2013-14 में खेल बजट 142 करोड़ रखा है।

उन्होंने बताया कि 200 करोड़ रुपये की लागत से 13 इंटरनेशनल लेवल के स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही छह अत्याधुनिक हॉकी स्टेडियम भी स्थापित किए जा रहे हैं।


कार्यक्रम में पंजाब ओलंपिक एसोएिशन के प्रेसिडेंट सुखदेव सिंह ढींढसा, राजस्वमंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा समेत कई खिलाड़ी और ओलंपियन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed