फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wife of Amritpal Singh met him in Dibrugarh jail

Amritpal: अमृतपाल सिंह से मिलने डिब्रूगढ़ जेल पहुंची किरणदीप कौर, फरारी के बाद पहली मुलाकात

Thu, 04 May 2023 02:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 04 May 2023 02:09 PM IST
सार

किरणदीप कौर एनआरआई है। उसके पास यूके की नागरिकता है। उसका परिवार मूलरूप में जालंधर जिले के गांव कुलारा का रहने वाला है। उसने अमृतपाल के साथ इसी वर्ष 10 फरवरी को गांव जल्लूपुर खेड़ा के गुरुद्वारा में शादी कर ली थी।

विज्ञापन
Wife of Amritpal Singh met him in Dibrugarh jail
Amritpal Singh and kirandeep kaur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब 48 दिनों के बाद पहली बार डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर ने उससे मुलाकात की। यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। इस दौरान किरणदीप कौर ने अपना चेहरा दुपट्टे से ढक रखा था। हाथों में लाल चूड़ा दिख रहा था। उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। वहीं उनके वकील ने बताया कि अमृतपाल सिंह व दलजीत सिंह कलसी के परिवारिक सदस्यों ने मुलाकात की है।

विज्ञापन


अमृतपाल सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के अलावा 12 केस दर्ज हैं। इन केसों के खिलाफ अदालत में कैसे जंग लड़नी है? इसको लेकर रणनीति बनाई गई है। वहीं, वह जेल में एक सामान्य कैदी की तरह अपना जीवन बिता रहे हैं।
विज्ञापन


अमृतपाल सिंह की पत्नी किरनदीप कौर के साथ दलजीत कलसी की पत्नी नीरू कलसी और बेटा सिमरदीप सिंह कलसी भी साथ थे। सभी लोग गुरुवार करीब डेढ़ बजे वहां पहुंच चुके थे। मुलाकात की अनुमति भी पहले ले ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जेल के प्रवेश द्वार पर उनके दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद उन्हें मुलाकात करने भेजा गया। तीन बजकर 20 मिनट पर मुलाकात कर जेल से बाहर निकले। पता चला है कि किरणदीप कौर सोमवार वहां से दिल्ली गई थी। 

18 मार्च को अमृतपाल सिंह को जब पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश की थी तो वह चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। इसके बाद करीब एक महीने तक चले ड्रामे के बाद उसे 23 अप्रैल को मोगा से गिरफ्तार किया गया था। इस समय अमृतपाल समेत उसके 10 साथी डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। आरोपियों से परिवार के सदस्य सिर्फ एक दिन गुरुवार को ही मुलाकात कर सकते हैं। मगर इससे पहले एडवाइजरी बोर्ड से अनुमति लेनी पड़ती है।

 

यूके जाने से रोकी गई थी किरणदीप
इससे पहले, किरणदीप कौर को अधिकारियों ने यूनाइटेड किंगडम जाने से रोक दिया था। किरणदीप कौर यूके की सिटीजन है। किरणदीप के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी होने के कारण उसे यात्रा की अनुमति नहीं दी गई थी। बाद में पूछताछ के लिए उसे इमिग्रेशन कार्यालय ले जाया गया था जहां अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने उससे लंदन जाने के कारण के बारे में पूछताछ की। इसके बाद उसकी यात्रा रद्द करवा कर उसे उसके ससुराल जल्लूपुर खेड़ा छोड़ दिया गया था। एजेंसियों ने किरणदीप कौर के कुछ दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए थे। इसके दो दिन बाद अमृतपाल ने पंजाब पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।

यूके की नागरिक है किरणदीप
किरणदीप कौर एनआरआई है। उसके पास यूके की नागरिकता है। उसका परिवार मूलरूप में जालंधर जिले के गांव कुलारा का रहने वाला है। उसने अमृतपाल के साथ इसी वर्ष 10 फरवरी को गांव जल्लूपुर खेड़ा के गुरुद्वारा में शादी कर ली थी। वह शादी से करीब एक वर्ष पहले सोशल मीडिया के माध्यम से ही अमृतपाल के संपर्क में आई थी। किरण दीप ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उसके दादा 1951 में यूके चले गए थे। तभी से उनका परिवार वहां रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed