{"_id":"5b842bf142c79246300f65df","slug":"wife-arrested-to-give-alcoholic-substance-to-husband-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद पति को नशा देती पत्नी गिरफ्तार, रक्षाबंधन की आड़ में रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद पति को नशा देती पत्नी गिरफ्तार, रक्षाबंधन की आड़ में रची थी साजिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर माडर्न जेल कपूरथला में बहनों की ओर से जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने की भीड़ के बीच एक महिला ने अपने पति को नशीला पदार्थ देने की कोशिश की। जेल प्रशासन ने उसके मंसूबों पर पानी फेरते हुए उसके पकड़ लिया। महिला व उसके रिश्तेदार भाई के खिलाफ थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
माडर्न जेल कपूरथला के सहायक सुपरिंटेंडेंट हरदेव सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर हर साल की तरह इस साल भी जेल में बंद कैदियों, हवालातियों को राखी बांधने उनकी बहनें आई थीं। मुलाकात परिसर में बहनें जहां अपने भाइयों को राखी बांध रहीं थी। इसी दौरान सुनीता निवासी खुसरोपुर जालंधर अपने जेल में बंद पति विक्रम सिंह को नशीले पदार्थ की खेप देने की कोशिश की। जेल परिसर में तैनात पुलिस ने उसे दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली तो छिपाया हुआ 10 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया।
विज्ञापन
वह अपने रिश्तेदार भाई गौरव शर्मा निवासी रुलिया राम कालोनी जेल रोड गुरदासपुर के साथ आई थी। उसने रक्षाबंधन के त्यौहार की आड़ में अपने पति को नशीला पदार्थ पहुंचाने की योजना बनाई थी। थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने बताया कि सारी योजना महिला ने बनाई थी। उसके रिश्तेदार भाई को इस योजना के बारे में जरा भी जानकारी नहीं थी। उसे तो बस जेल में पति से मिलने जाने के लिए ही बताया गया था।
विज्ञापन