फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Widow made serious allegations on constable, complaint to SSP

Chandigarh News: हवलदार पर विधवा ने लगाए संगीन आरोप, एसएसपी को दी शिकायत

Fri, 23 Jun 2023 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
Widow made serious allegations on constable, complaint to SSP
चंडीगढ़। जिला अपराध शाखा में तैतान एक हवलदार और उसकी टीम पर मनीमाजरा निवासी विधवा महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि हवलदार उसका शारीरिक शोषण करना चाहता है। इसी नीयत से उसने सहमति संबंध (लीव-इन) में उसके साथ रहने वाले व्यक्ति को नशा तस्करी के झूठे केस में फंसा दिया है। महिला ने एसएसपी कंवरदीप कौर को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि आरोपी हवलदार धमकी देकर और झूठे केस में फंसाने के नाम पर उससे पहले ढाई लाख और बाद में चार लाख रुपये भी ऐंठ चुका है। आरोप है कि हवलदार बीते करीब एक साल से उसका पीछा कर रहा है। इस दौरान जब उसे पता चला कि वह एक व्यक्ति के साथ सहमति संबंध में है तो उसके पार्टनर को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करना चाहा। इस बीच उससे रुपये भी ऐंठ लिए और दो बार उसके पार्टनर को नशे की तस्करी में गिरफ्तार कर लिया। पहले 15 नवंबर 2022 को पुलिस ने उसके पार्टनर को गिरफ्तार किया था और अब 19 जून को उसे पकड़ा है। महिला का कहना है कि हवलदार से उसे और उसके परिवार को खतरा है। महिला का आरोप है कि हवलदार अब उसकी बेटी को भी झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है जबकि उसकी बेटी की छह साल पूर्व शादी हो चुकी है और उसका एक बच्चा भी है।
विज्ञापन


फिलहाल मामले में महिला की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत प्राप्त होने पर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- कंवरदीप कौर, एसएसपी, चंडीगढ़ पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed