फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wi-fi, wi-fi zone, free wi-fi at ISBT Chandigarh, free internate, free web surfing,

गुड न्यूज : सिटी ब्यूटीफुल में पहले वाई-फाई जोन की शुरुआत हो गई है

Tue, 26 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
wi-fi, wi-fi zone, free wi-fi at ISBT Chandigarh,  free internate, free web surfing,
वाई-फाई
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में पहले वाई-फाई जोन की शुरुआत हो गई है। इसकी औपचारिक शुरुआत अगस्त से पहले हो जाएगी। वाई-फाई आईएसबीटी-43 पर टेस्टिंग के तौर पर शुरू हो चुका है। आईटी डिपार्टमेंट इसकी औपचारिक शुरुआत के लिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से संपर्क साध रहा है। आईएसबीटी-43 पर पहले 20 मिनट हर यूजर को फ्री इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। आईएसबीटी-43 पर पहले से इंटरनेट की सुविधा मुहैया करवाने वाली कंपनी बीएसएनएल से आईटी डिपार्टमेंट ने वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करवाने केलिए टाईअप किया है।
विज्ञापन


कंपनी ने बस स्टैंड पर वाई-फाई ऑन का पूरा सेटअप लगाकर ट्रायल शुरू कर दिया है। कोई भी गेस्ट यूजर इसे आसानी से कनेक्ट कर पा रहा है। हालांकि स्पीड अभी काफी धीमी आ रही है। आईएसबीटी-43 के बाद आईएसबीटी-17, आईटी पार्क, सेक्टर-17 प्लाजा और सुखना लेक को भी वाई-फाई करने की योजना है।
विज्ञापन


100 मीटर के रेडियस में वाई-फाई की सुविधा
आईटी डिपार्टमेंट के अधिकारियों अनुसार 100 मीटर के रेडियस में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिसकी कम से कम 2 एमबीपीएस बैंडविथ की स्पीड होगी। लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट में वाई-फाई का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें इस्तेमाल
वाई-फाई को इस्तेमाल करने के लिए पहले अपनी डिवाइस में वाई-फाई का विकल्प ऑन करना होगा। उसके बाद वाई-फाई के लिए जो भी कंपनियों के विकल्प आएं उनमें से बीएसएनएल को चुनना होगा। इसके बाद लॉग इन करने पर मोबाइल नंबर डालना होगा। मोबाइल के ऊपर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) का एसएमएस आएगा। फिर इस ओटीपी को भरते ही फोन वाई-फाई से कनेक्ट हो जाएगा और आप 20 मिनट तक फ्री वाई-फाई का मजा ले सकते हैं। इससे ज्यादा केलिए ऑनलाइन इंटरनेट वाउचर लेने होंगे।


आईटी डायरेक्टर प्रिंस धवन ने कहा कि आईएसबीटी-43 पर वाई-फाई का पूरा सैटअप तैयार कर टेस्टिंग की जा रही है। सप्ताह भर के अंदर इसकी औपचारिक शुरुआत भी हो जाएगी। आईएसबीटी-43 के बाद आईएसबीटी-17 और कई अन्य स्थानों को भी वाई-फाई करने की योजना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed