फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   why do you abuse raghu

सुनिए, छात्रों के सवाल और रोडिज फेम रघुराम के जवाब

Sun, 10 Nov 2013 11:49 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 10 Nov 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
why do you abuse raghu
टीवी पर बेहद खौफनाक दिखने वाले रोडिज फेम रघुराम पेक फेस्ट में छात्रों के सवालों में घिर गए। हर किसी ने अपने अंदाज में रघु से सवाल पूछे।
विज्ञापन


किसी ने उनकी लव स्टोरी तो किसी ने उनके खौफनाक रवैये के बारे में पूछा।

एक ने तो हद ही कर दी और सीधा ही बोल दिया, ‘रघु सर आप इतनी गालियां क्यों देते हैं?’ इस पर रघु की हंसी तो छूट गई।

उन्होंने इनकार करते हुए कहा, ‘वो आपको लगता है। मैं किसी को गाली नहीं देता।’ वे शनिवार को पेक फेस्ट के दूसरे दिन रघु रोडिज के ग्यारवें सीजन रोडिज एक्स-वन की प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।

उन्होंने छात्रों के साथ काफी मौज-मस्ती भी की। उन्हें सच्चा प्यार एक बार नहीं, बल्कि कई बार हुआ है। यह खुलासा उन्होंने ही किया।

एक छात्र ने उनसे पूछा था कि क्या उन्हें भी कभी सच्चा प्यार हुआ है। उन्होंने यही जवाब दिया कि कई बार। यह जवाब मिलते ही सभी ने हूटिंग करनी शुरू कर दी।

दस छात्रों को मिली रोडिज में एंट्री
फेस्ट में छात्रों को रोडिज एक्स-वन के ग्रुप डिस्कशन में सीधी एंट्री पाने का मौका दिया गया। इस कंपटिशन के लिए पांच लड़कियों और पांच लड़कों को शॉर्ट लिस्ट किया गया।
विज्ञापन


दस छात्रों को रघु ने शाम को शो के दौरान खुद जंप पास दिए।

अब ये छात्र 22 नवंबर को चंडीगढ़ में होने वाले ऑडिशन के ग्रुप डिस्कशन राउंड में भाग लेगे। लड़कियों में उशीन, कृतिका, कनिका, दिक्षा, सुष्मिता, लड़कों में साहिब, अक्षय, युवराज, उदय और अभिषेक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रॉक बैंड ने मचाया धमाल
फेस्ट के तीसरे दिन परिक्रमा रॉक बैंड की प्रस्तुति ने युवाओं को जोश से भर दिया। देर शाम तक यह रॉक शो चलता रहा। रॉक शो के लिए छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था। दूसरे दिन भी पेक में खूब मौज-मस्ती होती रही है और छात्रों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

फॉर्मूला वन रेसिंग कार का क्रेज दूसरे दिन भी रहा। बड़ी संख्या में छात्रों ने पिट्ट स्टॉप कंपटिशन में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed