फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   When the news was published

Chandigarh News: खबर छपी तो टूटी परिवहन विभाग की नींद, एसएसपी को भेजा रिमाइंडर

Tue, 20 May 2025 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
When the news was published
चंडीगढ़। आईएसबीटी-43 में शराब बिकने का अमर उजाला में खुलासा हुआ तो परिवहन निदेशक ने एसएसपी को पत्र लिखा। यहां लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, जिसकी आठ माह पहले परिवहन निदेशक की ओर से शिकायत की गई थी। इसके बावजूद शराब बिक्री धड़ल्ले से होती रही। बावजूद इसके परिवहन निदेशक की ओर से शिकायत का फॉलोअप एक बार भी नहीं लिया गया। विभाग की लापरवाही से हुई फजीहत पर आक्रोशित यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को दफ्तर घेरते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आईएसबीटी-43 के अंदर शराब बिक्री से आक्रोशित सीटीयू यूनियन के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में बने सीटीयू ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते हुए दफ्तर का घेराव किया गया। यूनियन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों पर कई तरह के आरोप लगाए और कहा कि यह सब पुलिस और अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। 17 मई को अमर उजाला में प्रकाशित खबर के आधार पर सोमवार को चंडीगढ़ परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह ने इस संबंध में एसएसपी को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लिखा कि इस घटना की जानकारी पहले भी 27 सितंबर 2024 को भेजे गए एक पत्र के माध्यम से दी थी। इसके बावजूद अब तक दोषी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस पत्र की एक कॉपी सेक्टर-36 के एसएचओ को भी भेजी गई है।
विज्ञापन


जीएम ट्रैफिक के खिलाफ हुआ प्रदर्शन
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के सीटीयू ऑफिस के बाहर सोमवार को सीटीयू वर्कर्स यूनियन ने धरना प्रदर्शन किया। यह धरना प्रदर्शन महाप्रबंधक ट्रैफिक के खिलाफ हुआ। यूनियन ने सेक्टर-43 बस स्टैंड पर बिक रही अवैध शराब के मुद्दे के अलावा आम कर्मचारियों के साथ प्रतिदिन हो रहे दुर्व्यवहार व अन्य कई मुद्दों को लेकर महाप्रबंधक कार्यालय के सामने धरना दिया। इस दौरान अध्यक्ष जोगिंदर सिंह के अलावा सचिव रवीश कुमार, हाकम सिंह, दिनेश कुमार, ओमप्रकाश, सुरिंदर सिंह, अमरदीप सिंह, अतर सिंह, जतिंदर पाल, भूपिंदर सिंह, अशोक कुमार, रोहताश सिंह आदि वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed