{"_id":"65e8dba2e7ec9a7bd50cc5a9","slug":"when-stopped-from-robbing-a-bike-attacked-with-knife-and-axe-chandigarh-news-c-16-sml1026-369883-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बाइक लूटने से रोका तो चाकू और कुल्हाड़ी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बाइक लूटने से रोका तो चाकू और कुल्हाड़ी से हमला
विज्ञापन
चंडीगढ़। रामदरबार कॉलोनी में एक युवक पर कुछ लोगों ने लूट के इरादे से चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे युवक के पेट, पीठ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। हालांकि, बाद में तीनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। घायल युवक के पिता ने आरोप लगाया है कि सेक्टर-31 थाना पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।रामदरबार कॉलोनी निवासी संजय ने बताया कि उनका बेटा श्रीकांत रात करीब 9 बजे बाइक पर सेक्टर-47 से राम दरबार कॉलोनी आ रहा था। जब कॉलोनी के पास पहुंचा तो 4-5 युवकों ने उससे बाइक और 6000 रुपये लूट लिए। श्रीकांत ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। उसके पेट और पीठ पर चाकू से हमला किया जबकि उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस घटना में श्रीकांत गंभीर रूप से घायल हो गया।
संजय ने बताया कि पुलिस ने बाइक दिलवा दी है, मगर अभी तक इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। पुलिस ने रामदरबार निवासी रवि और उसके भाई रोमियाे व सेक्टर-56 निवासी रॉकी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया लेकिन बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
आरोप, अब भी मिल रहीं धमकियां
श्रीकांत के पिता संजय ने आरोप लगाया कि अभी भी कुछ लोग उनके घर के बाहर आकर हंगामा कर रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं। संजय ने बताया कि श्रीकांत समाज सेवा दल से जुड़ा है। वह नशे के खिलाफ अभियान चला रहा है मगर आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।