फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   When stopped from keeping goods outside the shop, attacked with rod, head cracked

Chandigarh News: दुकान के बाहर सामान रखने से रोका तो रॉड से हमला, सिर फटा

Fri, 01 Sep 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
When stopped from keeping goods outside the shop, attacked with rod, head cracked
नयागांव। सुनियारा चौक के पास दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर दो दुकानदारों की बहस हुई। जूते की दुकान करने वाले बिमल कुमार वासी मनीमाजरा ने अपने आठ-दस साथियों के साथ मिलकर कपड़े की दुकान करने वाले दुकानदार नजमुल्ला खान (27) के सिर पर रॉड मार दी। इस कारण सिर उसका फट गया। इतना ही नहीं, हमलावर दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ ही गल्ले में पड़े सात लाख रुपये भी उठाकर ले गए। पीड़ित ने बताया कि बिमल कुमार की जूते की दुकान है। वह अपना सामान रोड के बाहर तक उसकी दुकान के आगे लगा देता था। वीरवार सुबह उसने उसकी दुकान में रखी डमी पर जूता टांग दिया। जब उसने उसे ऐसा करने से रोका तो वह मान गया और इसके बाद दोनों अपनी-अपनी दुकान में चले गए। इसके बाद बिमल ने अपने सात-आठ साथी बुला लिए। दोपहर को जब उनकी दुकान में काम करने वाले कर्मी खाना खाने चले गए तो उसने आवाज देकर बाहर बुलाया। वह अभी उससे कुछ बात करता, इतने में बिमल ने हाथ में पकड़ी रॉड उसके सिर पर मार दी। इस कारण वह जख्मी हो गया। वहीं, उसने और उसके साथियों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो वे जाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए गल्ले में रखे सात लाख रुपये भी ले गए जोकि उसे कमेटी उठाकर मिले थे।
विज्ञापन


वहीं, विमल कुमार का आरोप है कि पहले नजमुल्ला खान व उसके साथियों ने उसकी दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की थी जिसके बाद झगड़ा हुआ। इस संबंध में थाना प्रभारी जयदीप जाखड़ ने कहा कि नजमुल्ला खान खरड़ अस्पताल में भर्ती है। कल उसके सिर की जांच होगी। वहीं, दोनों पार्टियों ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस मौके पर हुए झगड़े की वीडियो की जांच कर रही है और जो भी आरोपी हुआ उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed