{"_id":"604c9dd48ebc3e5918521b8c","slug":"wheat-procurement-will-start-from-april-1-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी : हरियाणा में फसल का 48 घंटे में मंडी से होगा उठान, न होने पर लगेगा जुर्माना, एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी : हरियाणा में फसल का 48 घंटे में मंडी से होगा उठान, न होने पर लगेगा जुर्माना, एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद
Sat, 13 Mar 2021 04:41 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 13 Mar 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला
- फोटो : फाइल फोटो
रबी सीजन की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने के लिए हरियाणा सरकार ने मंडी स्तर की सभी तैयारियां कर ली है। खरीद दो चरणों में शुरू होगी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि सरकार गेहूं व सरसों की सरकारी खरीद एक अप्रैल से शुरू करेगी। जौ, चना और दालों की एमएसपी पर खरीद 10 अप्रैल से होगी। अगर किसी ट्रांसपोर्टर ने 48 घंटे में मंडी से फसल का उठान नहीं किया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने फसलों की खरीद को लेकर खरीद प्रक्रिया से जुड़े उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की है। इसमें खरीद प्रक्रिया को सुगम बनाने और किसानों-आढ़तियों को किसी प्रकार की समस्या न आए व समय पर उठान के बारे में आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की समस्या किसी भी स्तर पर नहीं आनी चाहिए। मेरी फसल, मेरी ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों का गेहूं, सरसों, जौ, दाल, चना की फसल का एक-एक दाना सरकार एमएसपी पर खरीदेगी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों का जे-फार्म कटने के 48 घंटों के भीतर किसानों के खातों में राशि पहुंच जानी चाहिए। मंडियों में पर्याप्त संख्या में झारनों, बारदाने, सिलाई मशीनें सुनिश्चित करें।
चौटाला ने कहा, मंडियों में आई फसलों का उठान समय पर हो, इसके लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। ट्रांसपोर्टर्स को 48 घंटे के भीतर उठान करने के आदेश दिए जाएं, अन्यथा वे जुर्माना भरने के लिए तैयार रहें। अब तक करीब साढ़े सात लाख किसानों ने अपनी फसल बेचने के लिए पंजीकरण करवाया है। किसानों को फसल मंडियों में लाने के लिए अग्रिम सूचना दी जाएगी। फसलों का समय पर भुगतान हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को किसानों और आढ़तियों के खातों को सत्यापित करने के निर्देश दिए हैं।