फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   What these studies: school starts at eight o'clock, nine o'clock holiday

ये कैसी पढ़ाई: 8 बजे स्कूल शुरू, 9 बजे छुट्टी

Thu, 17 Apr 2014 05:15 PM IST
राजू जगत, कैथल
राजू जगत, कैथल Updated Thu, 17 Apr 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
What these studies: school starts at eight o'clock, nine o'clock holiday

शिक्षा विभाग व हरियाणा शिक्षा बोर्ड के बीच तालमेल न होने का खामियाजा प्रदेश के विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। अध्यापकों की विभिन्न प्रकार की ड्यूटियों, कक्षा तत्परता कार्यक्रम के कारण कई स्कूलों में अब हालत यह है कि बच्चों के पास पढ़ने के लिए मात्र एक घंटा है।

विज्ञापन


उधर, अब स्कूलों में ओपन स्कूली की परीक्षाएं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आलम यह है कि जिले के कई स्कूलों में सुबह आठ बजे स्कूल लगता है और पेपर होने के कारण बच्चों को नौ बच्चे छुट्टी हो जाती है।
विज्ञापन


अगले एक माह तक यही स्थिति रहने की आशंका है। जिस कारण बच्चे स्कूल छोड़ने को मजबूर हैं। शिक्षा विभाग ने 23 मार्च को प्रदेश के स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाते हुए विद्यार्थियों के दाखिले किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिले के बाद अध्यापक चुनाव व उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन में चले गए। प्रदेश सरकार ने पांच से लेकर 15 अप्रैल तक फसली अवकाश घोषित कर दिया।

जिले के स्कूलों में जब विद्यार्थी 16 अप्रैल को आए तो जिले के 10 बड़े स्कूलों में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने कक्षा दसवीं व बारहवीं की ओपन परीक्षाएं आरंभ कर दी।

शिक्षा विभाग ने इसके साथ ही प्रदेश के सभी स्कूलों में कक्षा तत्परता कार्यक्रम आरंभ कर दिया। बोर्ड द्वारा प्रतिदिन सुबह व शाम परीक्षा होने के कारण स्कूलों में विद्यार्थियों की सुबह नौ बजे ही छुट्टी करनी पड़ती है।

ऐसे विद्यार्थियों के पास पढ़ने व कक्षा तत्परता कार्यक्रम मनाने के लिए एक घंटा है। शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों ने स्कूलों के मुखियों को कक्षा तत्परता कार्यक्रम गंभीरता से लेने के लिए आदेश जारी किए हैं।

कम समय मिलता है पढ़ाने का
विद्यार्थी पंकज कुमार, सोहन, मोहित, अनीषा और योगिता ने बताया कि सरकारी स्कूलों में कक्षाएं नहीं लगती हैं। अध्यापकों को कक्षाएं लेने का बहुत कम समय मिलता है। जिसके कारण वे प्राइवेट स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं।

जिले के दस स्कूलों में ओपन की परीक्षाएं चल रही है। सुबह दस बजे परीक्षा आरंभ होने के कारण विद्यार्थियों की नौ बजे छुट्टी करनी पड़ रही है।

छात्रा सपना, काजल, मोनिका, रीतु ने बताया कि पिछले एक महीने से स्कूल में कोई कक्षा नहीं लगी है और आगे भी ओपन की परीक्षा के कारण कक्षाएं लगने की उम्मीद नहीं है । उन्होंने बताया कि स्कूल की सुबह नौ बजे छुट्टी हो जाती है।

एक महीना ओर नहीं लगेगी कक्षाएं
शिक्षा विभाग व हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी के बीच किसी प्रकार का तालमेल न होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। जब से स्कूलों में परीक्षा परिणाम घोषित हुए है तभी से विद्यार्थियों की कक्षाएं नहीं लगी हैं।

फसली अवकाश, अध्यापकों की चुनाव में ड्यूटी व उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन, कक्षा तत्परता कार्यक्रम के कारण एक महीना विद्यार्थियों की कक्षाएं नहीं लगी हैं और अब ओपन स्कूल परीक्षा होने के कारण जिले के बड़े दस स्कूलों में अगले एक महीने तक कक्षाएं नहीं लगेंगी।


विभाग के आदेश हैं : दयानंद

इस संदर्भ में जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद आंतिल ने बताया कि विभाग के आदेशों के अनुसार, कक्षा तत्परता कार्यक्रम, बोर्ड की परीक्षाएं और उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed