फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Western disturbance will become active again in Punjab

Chandigarh News: पंजाब में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 3 अप्रैल से कईं जगहों पर तीन दिन पड़ेगी बारिश

Mon, 01 Apr 2024 07:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
Western disturbance will become active again in Punjab
पंजाब में बीते 24 घंटे में हल्की बारिश व तेज हवाओं से न्यूनतम पारा 0.2 डिग्री गिरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में गर्मी के तीखे होते तेवरों से जल्द कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक कि पंजाब में जल्द ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से तीन अप्रैल से पंजाब के कईं हिस्सों में तीन दिन तक बारिश पड़ेगी। इससे दिन के तापमान में दोबारा दो से तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। उधर पंजाब में बीते 24 घंटों में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश पड़ने से न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। 14.9 डिग्री के तापमान के साथ फिरोजपुर सबसे ठंडा रहा। वहीं अमृतसर का तापमान 16.0, लुधियाना का 17.5, पटियाला का 17.0, पठानकोट का 17.2, बठिंडा का भी 17.2, फरीदकोट का 15.5, बरनाला का 18.3 और जालंधर का 16.4 डिग्री दर्ज किया गया। उधर पंजाब के अधिकतम तापमान में रविवार को कोई बदलाव नहीं आया। पंजाब में अधिकतम व न्यूनतम दोनों सामान्य के नजदीक दर्ज किए गए। सबसे अधिक 33.5 डिग्री का पारा पटियाला का रहा। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 28.6 (सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे), लुधियाना का 31.6, पठानकोट का भी 31.6, बठिंडा का 31.0 (सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे), गुरदासपुर का 29.0, एसबीएस नगर का 31.1, बरनाला का 31.5, फरीदकोट का 29.8 और जालंधर का 27.9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed