फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather News: Western Disturbance will be active in Punjab on June 10

Punjab Weather News: पंजाब में चार दिन में 10 डिग्री सेल्सियस बढ़ा पारा, 10 जून को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

Mon, 05 Jun 2023 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 05 Jun 2023 12:10 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज होगी। इससे कुछ शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकते हैं। फिलहाल लू नहीं चलेगी। सोमवार को भी मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार को बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन
Punjab Weather News: Western Disturbance will be active in Punjab on June 10
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बारिश थमने के बाद पंजाब में पारा फिर से चढ़ने लगा है। बीते चार दिन में तापमान में 10.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से छह जून को पंजाब के कई शहरों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। हालांकि इससे तापमान में ज्यादा कमी नहीं आएगी। इसके बाद 10 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर पूरे पंजाब में होगा। इससे कुछ शहरों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। 

विज्ञापन


रविवार को समराला में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे पंजाब में सबसे ज्यादा था। अमृतसर में 37.2, लुधियाना में 35.7 डिग्री, पटियाला में 37.3 डिग्री, पठानकोट में 37.1 डिग्री, बठिंडा में 35.2 डिग्री, फरीदकोट में 38.6 डिग्री, फतेहगढ़ साहिब में 35.9 डिग्री, फिरोजपुर में 37.1 डिग्री और रोपड़ में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 2.4 डिग्री का उछाल देखने को मिला। हालांकि यह सामान्य के नजदीक ही रहा। सबसे कम 20.8 डिग्री का न्यूनतम तापमान बलाचौर का दर्ज किया गया।

विज्ञापन

तीन से चार डिग्री बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज होगी। इससे कुछ शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकते हैं। फिलहाल लू नहीं चलेगी। सोमवार को भी मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। छह जून को पंजाब के कुछ शहरों में बूंदाबांदी के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed