फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Went to UP to attend marriage, two people returned with Corona

शादी में शामिल होने यूपी गए थे, कोरोना लेकर लौटे दो लोग

Mon, 15 Jun 2020 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Went to UP to attend marriage, two people returned with Corona
चंडीगढ़। एक शहर से दूसरे शहर आने-जाने की छूट मिलने के बाद कोरोना की चेन तेजी से बढ़ने लगी है। रविवार को शहर में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। खास बात यह है कि इनमें से दो मरीज 9 जून को उत्तर प्रदेश से लौटे हैं। यह दोनों वहां एक शादी में शामिल होने गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्हें 11 जून को तकलीफ हुई तो जीएमएसएच-16 में कोरोना की जांच कराई। इसके बाद दोनों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यह दोनों मरीज खुड्डा अलीशेर के एक ही परिवार के 27 वर्षीय महिला और 35 वर्षीय पुरुष सदस्य हैं। वहीं, तीसरा मरीज बापूधाम का एक 6 दिन का नवजात बच्चा है। उसकी भी जीएमएसएच-16 में कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उसे धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज में क्वारंटीन करने में लिए रेफर कर दिया गया है। इन तीन मरीजों के मिलने में बाद शहर में कोरोना के कुल 357 मामले हो गए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-16में दो वृद्ध मरीजों की हालत बिगड़ी, पीजीआई में कराया भर्ती
वहीं, दूसरी ओर सेक्टर-16 निवासी जिन दो मरीजों में पिछले दिनों कोरोना की पुष्टि हुई थी, उन्हें रविवार शाम गंभीर स्थिति में पीजीआई रेफर किया गया है। इन दो मरीजों में 56 साल की वृद्धा और 60 साल का वृद्ध शामिल है। दोनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें अस्पताल में रखने की बजाय होम क्वारंटीन किया गया था। रविवार की सुबह उनकी स्थिति बिगड़ी तो परिजनों ने इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में शाम 7 बजे पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed