{"_id":"a82a858e2e4e3ccb40be787cfd90b20c","slug":"well-gandhi-nagar-people-nri-pathankot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं पर कब्जे के खिलाफ हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं पर कब्जे के खिलाफ हंगामा
पठानकोट ।
Updated Wed, 03 Dec 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के वार्ड नंबर एक के मोहल्ला गांधी नगर में कुएं पर कब्जे के विरोध में जमकर हंगामा हुआ। कुएं पर एक एनआरआई की ओर से कब्जे की कोशिश की जा रही थी। लोगों ने आरोप लगाया कि यह कुआं बेहद प्राचीन है। इतना ही नहीं यह स्थान एक सार्वजनिक संपत्ति है। इस बीच मौके पर गए निगम के अफसरों ने किसी प्रकार लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। निगम के अधिकारियों ने फिलहाल कब्जा रुकवा दिया है।
पठानकोट-गुरदासपुर रोड स्थित वार्ड नंबर एक के मोहल्ला गांधी नगर की खुह वाली गली में एक एनआरआई का मकान है। मकान से सटे भूभाग पर एक पुराना कुआं था। पिछले कुछ माह पूर्व काम करने के दौरान एक प्लंबर की कुएं में गिरने से मौत हो गई थी। इसके बाद मोहल्ले के कुछ लोगों के प्रयास से कुएं को बंद करवा दिया गया था। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने वहां एक मूर्ति भी रखवा दी।
जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद धनवंत बाजवा, जतिंद्र सानन, सुरिंद्र भट्टी, आदर्श महाजन, पवन शर्मा, मनविंद्र सिंह, बलराज, मोहनलाल ने बताया कि कुआं काफी पुराना है। बावजूद इसके एनआरआई की ओर से कुएं की जमीन पर अपना दावा किया जा रहा है। इसी के तहत मकान मालिक एनआरआई की ओर से कुएं की जमीन पर कब्जे की कोशिश की गई। उधर, कब्जे की कवायद से भड़के लोगों ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की।
विज्ञापन
बाद में पूर्व पार्षद धनवंत बाजवा के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम से भी इससे अवगत कराया। इसके बाद निगम के एमई सतीश सैनी ने मौके पर पहुंच कर कब्जे की कवायद रुकवा दी। वहीं इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर अमित महाजन ने बताया कि निगम के अधिकारियों ने मौके पर जाकर कब्जे का काम बंद करा दिया है। अगर दोबारा कब्जे की कोशिश की गई तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।