{"_id":"5d1d90a88ebc3e3cf3175d6d","slug":"welcome-gates-construction-work-start-at-dera-baba-nanak","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः डेरा बाबा नानक में बनने वाले दो स्वागती गेटों का निर्माण शुरू, कैबिनेट मंत्री ने रखी नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः डेरा बाबा नानक में बनने वाले दो स्वागती गेटों का निर्माण शुरू, कैबिनेट मंत्री ने रखी नींव
Thu, 04 Jul 2019 11:09 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
स्वागती गेटों का निर्माण कार्य शुरू करते मंत्री रंधावा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा बाबा नानक में बनने वाले स्वागती गेट के निर्माण का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और बाबा सुबेग सिंह गोइंदवाल साहिब वालों ने किया। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित डेरा बाबा नानक के रमदास रोड और फतेहगढ़ चूड़ियां सड़क पर स्वागती गेट बनाए जा रहे हैं। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले अरदास की गई। स्वागती गेट के शुभारंभ से पहले एडीसी रमन कोछड़, एसडीएम गुरसिमरन सिंह ढिल्लों ने स्वागती गेट की जगह चुनने के लिए एक घंटा छानबीन भी की।
कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने बताया कि गोइंदवाल साहिब के बाबा सुबेग सिंह और उनके साथियों की ओर से स्वागती गेट की सेवा लेना सराहनीय कदम है। उन्होंने बताया कि रमदास रोड और फतेहगढ़ चूड़ियां रोड भी जल्द ही बनाई जाएगी। आर्किटेक्चर विभाग की ओर से गेट से लेकर गुरुद्वारा दरबार साहिब तक नया स्वरूप देने के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। यह काम भी जल्द ही मुकम्मल कर लिया जाएगा। रंधावा ने कहा कि डेरा बाबा नानक दाना मंडी में 53 करोड़ की लागत से कांप्लेक्स तैयार किया जाएगा जिसमें पार्किंग, दफ्तर और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
डेरा बाबा नानक के विकास के लिए 34 करोड़ रुपये पहुंच चुके हैं। बाबा सुबेग सिंह ने कहा कि यहां पर एक नई तकनीक के साथ एक सराय भी तैयार करवाई जाएगी जिसमें देश-विदेश से आने वाली संगत ठहर सकेगी। यह सराय एसी होगी। स्वागती गेट की सेवा उन्हें देने के लिए वह कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और डेरा बाबा नानक की नानक नाम लेवा संगत का धन्यवाद करते हैं।